[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information RPSC 2nd Grade Teacher Exam Schedule: राजस्थान सीनियर टीचर परीक्षा 2025 की डेट जारी, 2129 पदों पर होगी भर्ती, देखें विषयवार शेड्यूल

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Schedule: राजस्थान सीनियर टीचर परीक्षा 2025 की डेट जारी, 2129 पदों पर होगी भर्ती, देखें विषयवार शेड्यूल

0
RPSC 2nd Grade Teacher Exam Schedule: राजस्थान सीनियर टीचर परीक्षा 2025 की डेट जारी, 2129 पदों पर होगी भर्ती, देखें विषयवार शेड्यूल
RPSC 2nd Grade Teacher Exam Schedule

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Schedule: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (वरिष्ठ अध्यापक) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक किया जाएगा. परीक्षा दो शिफ्टों में होगी — सुबह 10:00 से 12:00 बजे और दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक.

विषयवार पदों का विवरण

RPSC इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2129 रिक्त पदों को भरेगा. इनमें हिंदी के 288, अंग्रेजी के 327, गणित के 694, विज्ञान के 350, सामाजिक विज्ञान के 88, संस्कृत के 309, पंजाबी के 64 और उर्दू के 9 पद शामिल हैं. टीएसपी क्षेत्र के लिए 402 और नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए 1727 पद निर्धारित किए गए हैं.

परीक्षा पैटर्न और निगेटिव मार्किंग

सीनियर टीचर पद के लिए चयन दो लिखित परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा.

  • पेपर-I: 200 अंक, 100 प्रश्न, समय—2 घंटे
  • पेपर-II: 300 अंक, 150 प्रश्न, समय—2 घंटे 30 मिनट
    दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे. हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी.

परीक्षा तिथियां और विषयवार कार्यक्रम

  • 7 सितंबर: ग्रुप-A जनरल नॉलेज, सामाजिक विज्ञान
  • 8 सितंबर: ग्रुप-B जनरल नॉलेज, हिंदी
  • 9 सितंबर: ग्रुप-C जनरल नॉलेज, विज्ञान
  • 10 सितंबर: ग्रुप-C संस्कृत, उर्दू
  • 11 सितंबर: ग्रुप-D जनरल नॉलेज, गणित
  • 12 सितंबर: ग्रुप-D अंग्रेजी, पंजाबी

अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे RPSC की वेबसाइट पर जारी विस्तृत शेड्यूल को ध्यान से पढ़ें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर प्रवेश पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं.

Also Read: Success Story: केदारनाथ में घोड़ा-खच्चर चलाने वाले अतुल अब पढ़ेंगे IIT मद्रास में, हासिल की 649वीं ऑल इंडिया रैंक

Also Read: BHU Admission 2025: 13 लाख छात्रों के लिए BHU का दरवाजा खुला, तुरंत कर लें रजिस्ट्रेशन

Previous article Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे में हो सकती है भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
Next article बड़े भाई के तेरहवीं का सामान खरीदकर घर जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel