[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information राजस्थान PGT परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

राजस्थान PGT परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

0
राजस्थान PGT परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

RPSC PGT Exam Date 2026: जो उम्मीदवार राजस्थान PGT भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं, वे अब अपना Exam City Slip और Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं. यह भर्ती राजस्थान के सरकारी स्कूलों में PGT यानी स्कूल लेक्चरर पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है.

RPSC School Lecturer भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को 12 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया था. इसी तारीख तक परीक्षा शुल्क जमा करने की भी अंतिम तिथि तय की गई थी.

RPSC PGT वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विषयों में हजारों पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. हिंदी, कॉमर्स, पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश जैसे विषयों में सबसे ज्यादा वैकेंसी निकाली गई हैं.

विषयकुल पद
हिंदी710 पद
कॉमर्स430 पद
पॉलिटिकल साइंस350 पद
इंग्लिश307 पद
भूगोल270 पद
ड्रॉइंग180 पद
केमिस्ट्री177 पद
इतिहास170 पद
उर्दू140 पद
फिजिक्स94 पद

RPSC की तरफ से परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड करें Admit Card

  • सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर PGT Exam 2026 लिंक खोलें.
  • Admit Card या Exam City Slip विकल्प चुनें.
  • Application Number और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.

RPSC PGT परीक्षा राजस्थान की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल मानी जाती है. हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें हिस्सा लेते हैं. इस बार भी परीक्षा को लेकर छात्रों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस SI टेलीकॉम पीईटी की रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

Previous article युवतियों को दिया गया ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण
Next article Sambalpur News: दो महीने से नहीं मिल रही पेंशन, बामड़ा ब्लॉक कार्यालय से निराश लौट रहे लाभार्थी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel