[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information RPSC APO परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

RPSC APO परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

0
RPSC APO परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

RPSC APO Exam Date 2026: राजस्थान में असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एपीओ भर्ती परीक्षा 2026 की मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. आयोग की ओर से जारी संशोधित परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी. परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब अपने स्टडी प्लान को इसी तारीख के अनुसार अंतिम रूप दे सकते हैं.

आरपीएससी ने एपीओ भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जून 2026 से शुरू किए थे. आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 जुलाई 2026 तय की गई है. इसी दिन तक परीक्षा शुल्क भी जमा किया जा सकेगा. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन कर दिया है, उन्हें अब परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान देना चाहिए. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.

RPSC APO Exam Date : 27 दिसंबर को होगी मुख्य परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 27 दिसंबर 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी. आयोग ने यह भी बताया है कि विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम और शिफ्ट की जानकारी समय पर अलग से जारी की जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए.

Image 112
Rpsc apo परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल 3

आरपीएससी ने अपने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम में कुछ अन्य भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखें भी घोषित की हैं. राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा अब 6 दिसंबर 2026 को होगी. प्राध्यापक-विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 8 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. वहीं राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 1 और 2 मई 2027 को होगी.

मॉक टेस्ट जरूरी

जिन अभ्यर्थियों ने एपीओ भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा तिथि को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी तेज कर दें. सिलेबस के अनुसार नियमित पढ़ाई करें, पुराने प्रश्नपत्र हल करें और मॉक टेस्ट जरूर दें. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और परीक्षा वाले दिन तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें.

यह भी पढ़ें- भूल जाएं असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना, अगर नहीं है ये 5 स्किल्स! इंफ्लुएंसर ने दिखाया आईना

Previous article Kia India की बिक्री में जोरदार उछाल, जून में दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री, 19% की बढ़त
Next article सरकारी बस सेवा होगी दुरुस्त, दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता की सड़कों पर दौड़ेंगी 460 नयी बसें
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel