[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information ओडिशा जेईई के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, जानें कब होगा एग्जाम

ओडिशा जेईई के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, जानें कब होगा एग्जाम

0
ओडिशा जेईई के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, जानें कब होगा एग्जाम
इंडियन स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

OJEE 2026 Registration: ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (OJEE 2026) में शामिल होने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. ऐसे छात्र जो किसी वजह से अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह एक और मौका है.

अब इच्छुक उम्मीदवार 29 मार्च तक OJEE 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा.

ऐसे करें OJEE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर OJEE 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं.
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

करेक्शन का भी मिलेगा मौका

जो उम्मीदवार पहले ही आवेदन कर चुके हैं लेकिन फॉर्म में किसी तरह की गलती रह गई है, उनके लिए भी बोर्ड ने राहत दी है. OJEEB की तरफ से एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 30 मार्च से 1 अप्रैल तक खोली जाएगी.

इस दौरान छात्र अपने आवेदन फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक जानकारी या अन्य जरूरी डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं. यह तीन दिन का मौका अंतिम होगा. इसके बाद आवेदन फॉर्म लॉक कर दिए जाएंगे और आगे किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा.

OJEE Exam 2026 Date: कब होगी परीक्षा?

रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाने के बावजूद परीक्षा शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है. OJEE 2026 परीक्षा का आयोजन 4, 5, 7, 8 और 9 मई को किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित होगी. परीक्षा कई शिफ्ट में कराई जाएगी ताकि सभी उम्मीदवार आसानी से परीक्षा दे सकें.

यह भी पढ़ें: हैंडराइटिंग चेकिंग से इंटरव्यू तक, ऐसे होता है बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन

Previous article सड़क से ऊंचा नाला निर्माण से हो रहा जलजमाव, उभर रहे गड्ढे
Next article इ-रिक्शा पलटने से दो किशोर घायल, एक रेफर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel