[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information परीक्षाओं को लेकर NTA ने दिए एग्जाम टिप्स, कहा शांत रहें और स्ट्रैटजी सही रखें 

परीक्षाओं को लेकर NTA ने दिए एग्जाम टिप्स, कहा शांत रहें और स्ट्रैटजी सही रखें 

0
परीक्षाओं को लेकर NTA ने दिए एग्जाम टिप्स, कहा शांत रहें और स्ट्रैटजी सही रखें 
NTA ने दिए एग्जाम टिप्स

NTA Exam Tips: सीयूईटी यूजी और नीट यूजी जैसी बड़ी परीक्षाएं कुछ ही दिन में शुरू होने वाली है. इसे लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पूरी तैयारी कर ली है. NTA अपने सोशल मीडिया के जरिए लगातार स्टूडेंट्स से जुड़ने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में अब NTA ने स्टूडेंट्स को शांत रहने और परीक्षा के लिए सही स्ट्रैटजी चुनने का संदेश दिया है.

स्टूडेंट्स को शांत रहने की दी सलाह

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा से पहले छात्रों के लिए एक खास मैसेज जारी किया है, जिसमें एग्जाम डे पर सही माइंडसेट और स्ट्रेटजी अपनाने पर जोर दिया गया है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में NTA ने बताया कि परीक्षा के दिन घबराने के बजाय शांत रहें और अपनी तैयारी पर भरोसा करें.

NTA ने अपने X पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें दो तरह के स्टूडेंट्स दिखाए गए हैं. एक जो घबराहट में है और दूसरा जो शांत रहकर पेपर दे रहा है. NTA का साफ मैसेज है कि पैनिक करने से बेहतर है फोकस और प्लानिंग के साथ पेपर अटेम्प्ट करना.

NTA का क्या है मैसेज?

NTA ने इस फोटो के साथ लिखा कि परीक्षा के दिन शांत रहें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें. ध्यान से पढ़ें, समझदारी से स्ट्रैटजी बनाएं और कॉन्फिडेंस के साथ सवाल का जवाब दें. सवाल चाहे जैसा भी हो आपकी स्ट्रैटजी एक जैसी ही रहेगी.

CUET और NEET, मई में दो बड़ी परीक्षाएं होंगी

आने वाले दिनों में दो बड़ी और मुख्य परीक्षाएं हैं. मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन पाने के लिए NEET UG परीक्षा आयोजित कराई जाती है. NTA द्वारा ये परीक्षा हर साल मई से जून महीने के बीच आयोजित की जाती है. इस बार ये परीक्षा 3 मई 2026 को है. NEET UG परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. CUET UG परीक्षा 11 मई से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगी. इस परीक्षा के जरिए देश की टॉप यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन मिलता है.

यह भी पढ़ें- Funny Memes के जरिए NTA ने छात्रों को दी सलाह, कहा- परीक्षा में No कैलकुलेटर

Previous article बंगाल चुनाव ने रचा इतिहास, पहली बार किसी राज्य में 93.19 प्रतिशत हुई वोटिंग, देखें जिलों का पूरा डेटा
Next article बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel