[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information NTA CUET UG 2025: यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें कब होगी सीयूईटी परीक्षा

NTA CUET UG 2025: यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें कब होगी सीयूईटी परीक्षा

0
NTA CUET UG 2025: यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें कब होगी सीयूईटी परीक्षा
CUET UG 2025

NTA CUET UG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है. यदि आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर लें, क्योंकि इसकी अंतिम तिथि 22 मार्च 2025 है. यह परीक्षा मई 2025 में आयोजित की जाएगी, इसलिए अंतिम समय का इंतजार न करें और तुरंत आवेदन करें. सीयूईटी यूजी 2025 के लिए करेक्शन विंडो 24 से 26 मार्च 2025 तक खुली रहेगी, जिससे आवेदक अपने फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे/ परीक्षा का आयोजन 8 मई से 1 जून 2025 के बीच देशभर के 285 शहरों में किया जाएगा.

कितने भाषाओं में होती है CUET UG की परीक्षा ?

यह परीक्षा 13 भारतीय भाषाओं—अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को उनकी पसंदीदा भाषा में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा.

CUET UG 2025 की परीक्षा कितने विषयों के लिए होगी ?

सीयूईटी यूजी परीक्षा में विषयों की संख्या को 63 से घटाकर 37 कर दिया गया है. अब इसमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन-विशेष विषय और 1 सामान्य योग्यता परीक्षा (GAT) शामिल होंगे. जिन विषयों को परीक्षा से हटाया गया है, उनके लिए प्रवेश सामान्य योग्यता परीक्षा के अंकों के आधार पर दिया जाएगा. पिछले वर्ष परीक्षा में 33 भाषाएं और 29 डोमेन विषय उपलब्ध थे, लेकिन इस साल इसमें महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं.

CUET UG 2025 के लिए कैसे करें आवेदन ?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
2. होम पेज पर ‘CUET UG 2025 Registration’ लिंक पर क्लिक करें.
3. अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
4. रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सही-सही भरें और आवश्यक विवरण जोड़ें.
5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

CUET UG 2025 के लिए ये डाॅक्यूमेंट्स हैं अनिवार्य

1. सक्रिय मोबाइल नंबर
2. ई-मेल आईडी
3. पासपोर्ट साइज फोटो
4. स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
5. जाति प्रमाणपत्र
6. पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र

Also Read: Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड इंटर के काॅपियों की चेकिंग पूरी, सबसे पहले यहां कर सकेंगे चेक रिजल्ट

Also Read: Success Story: झुग्गी में गुजारी रातें, चावल-अचार खाकर काटे दिन, आज Google में 4.3 करोड़ का पैकेज

Previous article पानी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
Next article शिविर में मरीजों को किया गया इलाज
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel