[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information 22 लाख छात्रों की मेहनत पर फिरा पानी, NEET UG रद्द, जानें अब कब होगी परीक्षा?

22 लाख छात्रों की मेहनत पर फिरा पानी, NEET UG रद्द, जानें अब कब होगी परीक्षा?

0
22 लाख छात्रों की मेहनत पर फिरा पानी, NEET UG रद्द, जानें अब कब होगी परीक्षा?
नीट यूजी परीक्षा (PC-फ्रीपिक)

NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा को लेकर तथाकथित पेपर लीक के बीच NTA ने 3 मई को हुई परीक्षा कैंसल करने का फैसला लिया है. करीब 22,05,035 लाख छात्र, जिन्होंने परीक्षा दी थी उनकी मेहनत बर्बाद हो गई. छात्र एक तरफ तो परेशान हैं और सोशल मीडिया पर नीट को ट्रोल करते हुए कई कॉमेंट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर नीट अस्पिरेंट जानना चाहते हैं कि Re NEET परीक्षा किस दिन होगी.

Re NEET 2026: कब होगी परीक्षा?

NTA ने कहा कि 3 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा रद्द की जा रही है. हालांकि, डेट्स को लेकर अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है. NTA ने कहा कि अगली परीक्षा कब होगी इसकी डिटेल जानकारी जल्द ही दी जाएगी.

अगली परीक्षा के लिए नहीं लगेगी फिर से फीस, NTA ने दी जानकारी

परीक्षा की डेट पर तो NTA ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन एजेंसी ने स्पष्ट कर दिया है कि ई 2026 सत्र में किए गए रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवारों की डिटेल्स और चुने गए परीक्षा केंद्र दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए भी मान्य समझा जाएगा. इसी के साथ दोबारा से स्टूडेंट्स से परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी.

Nta के पोस्ट पर कॉमेंट का स्क्रीनशॉट (Pc-X)
Nta के पोस्ट पर कॉमेंट का स्क्रीनशॉट (pc-x)

सोशल मीडिया पर छात्रों ने NTA को किया ट्रोल

नीट परीक्षा रद्द होने को लेकर सोशल मीडिया पर स्टूडेंट्स काफी नाराज दिखे. उन्होंने X पर NTA द्वारा दी गई सूचना वाली पोस्ट पर कई तरह के कॉमेंट किए. किसी ने कहा कि ये तो 2024 से ज्यादा खराब है. वहीं एक यूजर ने कहा कि छात्र पूरे साल मेहनत करते हैं और जब परीक्षा देते हैं तो या तो पेपर लीक हो जाता है या परीक्षा ही कैंसल हो जाती है. इससे स्टूडेंट्स के मेंटल हेल्त डिस्टर्ब होता है. छात्र बार-बार की लापरवाही नहीं, जवाबदेही के हकदार हैं.

यह भी पढ़ें- NEET UG में गेस पेपर से 120 सवाल मैच होने से बढ़ी टेंशन, जांच के घेरे में पूरा एग्जाम सिस्टम

Previous article BANKA : अमरपुर में सुलतानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी व सभापति को दी गयी श्रद्धांजलि
Next article शेखपुरा में अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप, पुलिस कर रही जांच
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel