[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information नीट यूजी 2026 की नई तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा

नीट यूजी 2026 की नई तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा

0
नीट यूजी 2026 की नई तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

NEET UG Exam Date Announced: नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम की नई डेट घोषित कर दी है. सरकार की मंजूरी के बाद अब यह परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को कराई जाएगी.

NTA ने दी सलाह, सिर्फ ऑफिशियल नोटिस पर करें भरोसा


एनटीए ने साफ कहा है कि छात्र और अभिभावक सिर्फ ऑफिशियल जानकारी पर ही भरोसा करें. सोशल मीडिया या दूसरे प्लेटफॉर्म पर चल रही अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है. परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट एनटीए के आधिकारिक चैनलों पर ही जारी होगी.

यहां देखें NTA की ऑफिशियल एक्स पोस्ट


NEET UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षाओं में से एक है. इसी परीक्षा के जरिए MBBS, BDS समेत कई मेडिकल कोर्स में एडमिशन मिलता है. हर साल लाखों छात्र इसमें शामिल होते हैं. री-एग्जाम की तारीख आने के बाद अब छात्रों के पास तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में स्टूडेंट्स को रिवीजन पर फोकस करने और रोजाना मॉक टेस्ट लगाने की सलाह दी जा रही है.

NTA ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर


अगर किसी छात्र को परीक्षा से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए तो वह एनटीए की ऑफिशियल ईमेल आईडी neet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकता है. इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 भी जारी किए गए हैं.

13 मई को रद्द हुई थी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 12 मई 2026 को हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया था. NTA ने नोटिस जारी कर जानकारी दी. साथ ही नीट परीक्षा की जांच की जिम्मेदारी CBI को सौंप दी गई थी.

कहां से शुरू हुआ पूरा मामला?

7 मई 2026 की रात NEET UG परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जानकारी मिली थी. इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई. जांच के दौरान राजस्थान में NEET UG से जुड़ा कथित “गेस पेपर” सामने आया. राजस्थान SOG के ADGP विशाल बंसल ने बताया कि जांच में करीब 410 सवालों वाला एक PDF कई छात्रों के मोबाइल फोन में मिला था. दावा किया गया था कि इनमें से लगभग 120 सवाल केमिस्ट्री सेक्शन में सीधे परीक्षा में पूछे गए थे, जिसने एजेंसी समेत स्टूडेंट्स और माता-पिता की चिंता बढ़ा दी और इस मामले ने तूल पकड़ लिया.

कब हुई थी NEET UG परीक्षा?

नीट यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को (रविवार) के दिन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी. परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,432 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के लिए करीब 22.79 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था. परीक्षा में कुल 22,05,035 उम्मीदवार शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- NEET (UG) रद्द : पेपर लीक की आशंका, 3 मई को हुई थी परीक्षा, CBI जांच के बाद दोबारा एग्जाम कब?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel