[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information नीट परीक्षा खत्म, जानें क्या हो सकती है Expected Cut Off 

नीट परीक्षा खत्म, जानें क्या हो सकती है Expected Cut Off 

0
नीट परीक्षा खत्म, जानें क्या हो सकती है Expected Cut Off 
सांकेतिक तस्वीर

NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई. यह देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जो भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,432 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई. इस साल करीब 22.79 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.

अब परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों को आंसर की और रिजल्ट का इंतजार है. इस बीच उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि इस साल संभावित कटऑफ क्या रह सकता है और कितने नंबर पर सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है.

क्या हो सकती है NEET UG Expected Cut-Off?


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आधिकारिक कटऑफ बाद में जारी करेगी, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड के आधार पर इस बार संभावित कटऑफ कुछ इस तरह रह सकती है-

General और EWS वर्ग

क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 50वां पर्सेंटाइल जरूरी
अनुमानित स्कोर रेंज: 686 से 144 अंक

OBC, SC और ST वर्ग

40वां पर्सेंटाइल अनिवार्य
अनुमानित स्कोर रेंज: 143 से 113 अंक

कितने नंबर पर मिलेगा एडमिशन?

सरकारी मेडिकल कॉलेज (MBBS) में एडमिशन के लिए सिर्फ क्वालिफाई करना काफी नहीं होता, बल्कि अच्छी रैंक जरूरी होती है. टॉप सरकारी कॉलेज (AIIMS, JIPMER, GMCs) के लिए आमतौर पर 600+ अंक की जरूरत पड़ती है. मिड-रेंज सरकारी कॉलेज में 500-600 अंक पर मौका मिल सकता है. प्राइवेट कॉलेज में कम स्कोर पर भी एडमिशन संभव है.

अब आगे क्या?

जल्द ही NTA प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा, जिस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा. इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अपडेट के लिए NTA की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अनुमानित कटऑफ के आधार पर आगे की रणनीति तैयार करें.

यह भी पढ़ें- NEET परीक्षा से एक दिन पहले कोटा में एक और सुसाइड, छात्र ने कूदकर दी जान

Previous article पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 40 अपराधी गिरफ्तार, शराब व नकदी समेत कई सामान बरामद
Next article ट्रेन से कटकर राजमिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel