[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information उतार दें झुमका-कंगन, फुल स्लीव बैन, NEET UG के लिए ड्रेस कोड जारी

उतार दें झुमका-कंगन, फुल स्लीव बैन, NEET UG के लिए ड्रेस कोड जारी

0
उतार दें झुमका-कंगन, फुल स्लीव बैन, NEET UG के लिए ड्रेस कोड जारी
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

NEET UG 2026 Exam Dress Code: अगर आप भी इस साल परीक्षा देने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने कपड़ों और एक्सेसरीज की जांच जरूर कर लें, वरना सेंटर पर एंट्री मिलना मुश्किल हो सकता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट यूजी एग्जाम के लिए एग्जाम सेंटर गाइडलाइंस जारी की गई है.

NEET UG 2026 Exam Dress Code: इन बातों का रखें ध्यान

  • ड्रेस कोड के मुताबिक NEET UG एग्जाम सेंटर पर किसी भी तरह की ज्वेलरी पहनकर जाना मना है. इसमें झुमका, कंगन, चेन, अंगूठी जैसी चीजें शामिल हैं. अगर आपने ये चीजें पहनी हैं, तो सेंटर के बाहर ही इन्हें उतारना होगा.
  • ड्रेस कोड के मुताबिक, छात्र पूरी बाजू (Full Sleeve) के कपड़े पहनकर परीक्षा नहीं दे सकते. सिर्फ हाफ स्लीव यानी आधी बाजू वाली टी-शर्ट या शर्ट ही पहनने की अनुमति है.
  • कपड़ों पर बहुत बड़े बटन, कढ़ाई (Embroidery) या बड़ी पॉकेट नहीं होनी चाहिए.
  • किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, घड़ी या मेटल आइटम साथ न ले जाएं. बाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर या स्मार्ट गैजेट्स शामिल हैं.

NTA ने दी जानकारी

NEET UG Exam Date: कब होगी परीक्षा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के कैलेंडर के मुताबिक, नीट यूजी की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में होगी. मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस जैसे कोर्सेज में एडमिशन के लिए हर साल लाखों छात्र इसमें शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें: 4 साल का सूखा खत्म, छूट न जाए मौका, यूपी टीईटी के लिए तुरंत करें अप्लाई

Previous article Giridih News :अवैध शराब के साथ एक तस्कर को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
Next article Giridih News :तीन साधकों ने ली दीक्षा, धारण किया मुनि पद
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel