[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information कब आएगी NEET परीक्षा की नई डेट? NTA के DG ने जारी किया बयान 

कब आएगी NEET परीक्षा की नई डेट? NTA के DG ने जारी किया बयान 

0
कब आएगी NEET परीक्षा की नई डेट? NTA के DG ने जारी किया बयान 
नीट यूजी परीक्षा

NEET UG 2026 New Date: 3 मई को आयोजित हुई मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 रद्द करने के बाद अब NTA ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. नीट यूजी परीक्षा अब कब होगी, इसकी नई डेट क्या होगी, इस पर NTA के डीजी अभिषेक सिंह का बयान सामने आया है.

नई डेट को लेकर NTA ने जारी किया बयान

मीडिया से बातचीत के दौरान अभिषेक सिंह ने कहा कि गेस पेपर के बहुत से सवाल NEET UG परीक्षा के प्रश्नपत्र से मैच हो रहे थे. ये गेस पेपर परीक्षा से एक दो दिन पहले यानी कि 1-2 मई को कई स्टूडेंट्स तक पहुंच गई थी. ऐसे में पेपर कैंसल कर दिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल नीट परीक्षा की नई डेट नहीं जारी की गई है. नए शेड्यूल के अनुसार, जानकारी 7 से 10 दिनों में दे दी जाएगी.

आगे उन्होंने कहा कि जैसा कि हमने जांच में पाया पूरा पेपर टेलीग्राम या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर नहीं आया था. लेकिन कुछ सवाल गेस पेपर से मिलते-जुलते जरूर थे, जिसे देखते हुए हमने एग्जाम रद्द किया. केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच के लिए इसे CBI को सौंप दिया है.

क्यों रद्द हुई NEET UG परीक्षा?

NTA ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा को रद्द कर दिया है. एजेंसी के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट्स के बाद यह फैसला लिया गया. पेपर लीक और कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया गया.

दोबारा आवेदन करना होगा या नहीं?

NTA ने साफ किया है कि छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी. मई 2026 सत्र के दौरान किया गया आवेदन, परीक्षा केंद्र और उम्मीदवारों की डिटेल्स दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए भी मान्य रहेंगी. साथ ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा.

कब जारी होंगे नए एडमिट कार्ड?

एजेंसी ने कहा है कि नई परीक्षा की डेट जल्द-से-जल्द जारी की जाएगी. एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किए जाएंगे. इसकी जानकारी NTA की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य ऑफिशियल चैनलों पर दी जाएगी.

छात्रों को क्या सलाह दी गई?

NTA ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर ही भरोसा करें. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी से बचें. मन में किसी भी तरह के सवाल के लिए NTA द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.

यह भी पढ़ें- NEET (UG) रद्द : पेपर लीक की आशंका, 3 मई को हुई थी परीक्षा, CBI जांच के बाद दोबारा एग्जाम कब?

Previous article Samastipur: एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाते थे पैसे, पुलिस ने 32 एटीएम कार्ड के साथ दो साइबर ठगों को दबोचा
Next article Bhojpuri Song: माही श्रीवास्तव की दिलकश अदाओं ने ‘सेनुरवा के शान’ को बनाया सुपरहिट, 6 दिन में पार किया 1 मिलियन का आंकड़ा
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel