[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information NEET UG के लिए आंसर की जारी, जानें कैसे करें चेक

NEET UG के लिए आंसर की जारी, जानें कैसे करें चेक

0
NEET UG के लिए आंसर की जारी, जानें कैसे करें चेक
सांकेतिक फोटो

NEET UG 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 मई 2026 को हुई नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. इस परीक्षा में देश और विदेश के कई सेंटर पर लाखों कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. अब सभी अभ्यर्थी अपनी आंसर की चेक करके अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके कितने नंबर बन सकते हैं.

NEET UG 2026 Answer Key: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर NEET UG 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें.
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा, यहां एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
  • लॉगिन करते ही आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करें और अपने जवाबों से मिलान करें.

NEET UG Answer Key 2026 Check Here

जरूरी तारीखें

इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 मार्च 2026 रात 9 बजे तक तय की गई थी और इसी दिन तक फीस जमा करने का भी मौका दिया गया था. फॉर्म में सुधार करने की विंडो 12 से 14 मार्च 2026 तक खुली थी.

परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया गया. एग्जाम सिटी की जानकारी 13 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी. एडमिट कार्ड 26 अप्रैल 2026 को उपलब्ध कराए गए. इसके बाद आंसर की 6 मई 2026 को जारी हुई और रिजल्ट जून 2026 में घोषित किया जाएगा.

आपत्ति दर्ज करने का मौका

अगर किसी कैंडिडेट को लगता है कि आंसर की में कोई जवाब गलत है तो वह उस पर आपत्ति दर्ज कर सकता है. इसके लिए NTA अलग से विंडो खोलता है, जहां तय फीस के साथ चैलेंज सबमिट किया जा सकता है. सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा.

यह भी पढ़ें- ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, यूनियन बैंक में 1865 पदों पर निकली बंपर भर्ती

Previous article Giridih News :मनरेगा कार्यों में देरी पर मुखिया संघ ने जतायी नाराजगी
Next article Giridih News :विदेशी शराब दुकान में घुसकर मारपीट व रुपये लूटने का आरोप
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel