[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information NEET SS Exam 2025 Postponed: नीट एसएस परीक्षा स्थगित, जानें नई डेट

NEET SS Exam 2025 Postponed: नीट एसएस परीक्षा स्थगित, जानें नई डेट

0
NEET SS Exam 2025 Postponed: नीट एसएस परीक्षा स्थगित, जानें नई डेट
NEET SS Exam 2025 Postponed (सांकेतिक फोटो)

NEET SS Exam 2025 Postponed: नीट एसएस (NEET SS Exam 2025) देने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अहम खबर है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने सुपर स्पेशलिटी परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी है. पहले यह परीक्षा 7 और 8 नवंबर 2025 को होने वाली थी, लेकिन अब इसे 27 और 28 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा. यह बदलाव प्रशासनिक कारणों से किया गया है ताकि परीक्षा सुचारू रूप से कराई जा सके..

NEET SS Exam 2025: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

परीक्षा दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दो दिन आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के दिन समय से पहले सेंटर पर पहुंचे ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो. परीक्षा का पूरा टाइमटेबल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

Neet Ss Exam 2025 Postponed Notice
Neet ss exam 2025 स्थगित होने का नोटिफिकेशन

एनबीई की ओर से जारी नया शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को natboard.edu.in वेबसाइट पर जाना होगा. वहां NEET SS 2025 Exam Schedule PDF का लिंक मिलेगा. उस पर क्लिक करने के बाद नई डेट शीट स्क्रीन पर खुल जाएगी. उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं और प्रिंट आउट निकाल लें ताकि भविष्य में कोई भ्रम न रहे.

यह भी पढ़ें: एमपी एसईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा

नीट एसएस कौन आयोजित करता है?

नीट एसएस परीक्षा का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) द्वारा किया जाता है. यह संस्था देशभर में मेडिकल से जुड़ी कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं कराती है. NBE नीट एसएस परीक्षा के जरिए सुपर स्पेशलिटी कोर्स जैसे DM और MCh में दाखिले के लिए उम्मीदवारों का चयन करती है.

NEET SS परीक्षा क्या होती है?

NEET SS (National Eligibility cum Entrance Test Super Speciality) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है. यह परीक्षा उन डॉक्टरों के लिए होती है जो एमडी या एमएस के बाद सुपर स्पेशलिटी कोर्स जैसे डीएम या एमसीएच में दाखिला लेना चाहते हैं. इसे पास करने पर उम्मीदवार को देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिलता है.

नीट परीक्षा कौन आयोजित करता है?

नीट परीक्षा (NEET UG और NEET PG) का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) करती है, जबकि NEET SS परीक्षा का संचालन NBE (National Board of Examinations) द्वारा किया जाता है. दोनों परीक्षाएं मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए ली जाती हैं, लेकिन इनके स्तर और उद्देश्य अलग-अलग होते हैं.

क्या नीट एसएस जरूरी है?

हां, अगर आप डॉक्टर हैं और सुपर स्पेशलिटी कोर्स (DM/MCh) में दाखिला लेना चाहते हैं, तो नीट एसएस पास करना जरूरी है. यह परीक्षा आपकी विशेषज्ञता और योग्यता का आकलन करती है. बिना NEET SS के, देश के किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल संस्थान में सुपर स्पेशलिटी कोर्स में एडमिशन नहीं मिल सकता.

Previous article आरपीएफ ने ऑटो से 100 किलो गांजा किया बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Next article 52.435 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel