[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information क्या सच में NEET री-एग्जाम का पेपर लीक हो गया है? NTA ने दी सफाई

क्या सच में NEET री-एग्जाम का पेपर लीक हो गया है? NTA ने दी सफाई

0
क्या सच में NEET री-एग्जाम का पेपर लीक हो गया है? NTA ने दी सफाई
NTA नोटिस (PC-X)

NEET Re Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर फैल रही अफवाहों पर बड़ा बयान जारी किया है. NTA के अनुसार कुछ चैनलों और ग्रुप्स में यह दावा किया जा रहा है कि नीट री-एग्जाम के क्वेश्चन पेपर लीक हो गए हैं या उन्हें पहले से उपलब्ध कराया जा रहा है या बेचा जा रहा है. हालांकि, एजेंसी ने इन सभी दावों को पूरी तरह फेक, झूठा और भटकाने वाला बताया है.

NTA ने अपने X पर जारी किया बयान

NTA ने अपने X पर एक बयान जारी कर कहा कि इस तरह की खबरें कुछ ग्रुप्स के द्वारा फैलाई जा रही हैं, जो कैंडिडेट्स और उनके माता-पिता को गुमराह करके पैसे ऐंठना चाहते हैं. NTA ने छात्रों को ऐसे किसी भी मैसेज या ऑफर से सावधान रहने को कहा है.

NTA के 5 बड़े पॉइंट्स में रखी अपनी बात

  1. परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और सभी कैंडिडेट्स के लिए निष्पक्ष और सिक्योर एग्जाम सुनिश्चित करने के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय लागू हैं.

2. NTA ऐसे फर्जी चैनल्स और अकाउंट्स को ट्रैक कर रही है और उन्हें प्लेटफॉर्म्स तथा साइबर क्राइम अथॉरिटी को हटाने और कार्रवाई के लिए रिपोर्ट कर रही है.

3. एजेंसी साइबर क्राइम और लॉ एनफोर्समेंट अथॉरिटी के साथ मिलकर फॉर्मल शिकायत दर्ज कर रही है. फर्जी पेपर बनाना, फैलाना या बेचने की कोशिश करना एक गंभीर अपराध है और इसमें कड़ी कार्रवाई होगी.


4. कैंडिडेट्स और पेरेंट्स को साफ सलाह दी गई है कि वे ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें, न पैसे दें और न ही उसे फॉरवर्ड करें.

5. NTA ने कहा है कि कैंडिडेट्स अफवाहों से दूर रहें और सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट और वेरिफाइड चैनल्स पर ही भरोसा करें. NEET UG 2026 को लेकर कोई भी सही जानकारी सिर्फ वहीं से जारी होगी.

कब हुई थी नीट यूजी परीक्षा?

नीट यूजी की पहली परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी. लेकिन पेपर लीक और गड़बड़ी के कारण इसे 12 मई को रद्द कर दिया गया था. NTA ने बाद में नोटिस जारी कर 22 जून को री-एग्जाम आयोजित करने की सूचना दी थी. कैंडिडेट्स अब इसकी तैयारी में जुट हुए हैं और 22 जून का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे समय में पेपर लीक या बीक जाने की खबरों का आना स्टूडेंट्स के मन में गहरी चिंता पैदा करती है.

यह भी पढ़ें- MBBS छात्रों को बड़ी राहत, डिग्री पूरा करने के लिए अब मिल सकते हैं 10 साल 

Previous article झमाझम बारिश के बाद भी आग की भट्टी बना बांका, उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, 9 जून तक येलो अलर्ट
Next article बिहार में महंगाई का नया झटका, घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel