NCERT Chapter wise Questions: अगर आप BPSC Prelims 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ फैक्ट्स याद करने से अब काम नहीं चलेगा. पिछले कुछ सालों में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने सवाल पूछने का तरीका काफी बदल दिया है. अब परीक्षा में ज्यादा फोकस कॉन्सेप्ट बेस्ड सवाल और स्टेटमेंट बेस्ड क्वेश्चन पर है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि तैयारी कहां से शुरू करें और कौन-सी किताब (NCERT Chapter wise Questions for BPSC) सबसे ज्यादा जरूरी है.
इसका सबसे आसान जवाब है NCERT Books चाहे इतिहास हो, भूगोल, विज्ञान, अर्थव्यवस्था या भारतीय राजव्यवस्था, BPSC Prelims के ज्यादातर बेसिक कॉन्सेप्ट NCERT से ही बनते हैं. अगर आपकी NCERT मजबूत है, तो मुश्किल सवाल भी आसानी से समझ में आने लगते हैं.
NCERT Chapter wise Questions: कुछ जरूरी चैप्टर्स
| NCERT विषय | सबसे जरूरी चैप्टर | BPSC में क्यों महत्वपूर्ण? | किस क्लास की NCERT पढ़ें |
|---|---|---|---|
| इतिहास | यूरोपीय कंपनियों का आगमन, प्लासी और बक्सर का युद्ध | आधुनिक भारत और स्वतंत्रता आंदोलन से हर साल सवाल | कक्षा 12 |
| विज्ञान | मानव शरीर क्रिया विज्ञान, कोशिका, जैव प्रक्रम | Biology से सबसे ज्यादा Concept Based Questions | कक्षा 9 और 10 |
| भूगोल | भारत का भौतिक स्वरूप, नदियां | गंगा, हिमालय, पठार और बिहार भूगोल से जुड़े सवाल | कक्षा 11 |
| भारतीय राजव्यवस्था | संविधान का निर्माण, मौलिक अधिकार, DPSP | Statement Based और Conceptual Questions के लिए जरूरी | कक्षा 11 |
| अर्थव्यवस्था | राष्ट्रीय आय, GDP, मुद्रास्फीति, बेरोजगारी | Economy और Current Affairs को समझने का मजबूत आधार | कक्षा 11 और 12 |
NCERT बुक से आधुनिक भारत चैप्टर
BPSC Prelims में इतिहास से हर साल करीब 25 से 30 सवाल पूछे जाते हैं. इनमें (Modern History) सबसे अहम हिस्सा माना जाता है. खासकर यूरोपीय कंपनियों का आगमन, ईस्ट इंडिया कंपनी, प्लासी का युद्ध, बक्सर का युद्ध और ब्रिटिश शासन का विस्तार जैसे टॉपिक बार-बार परीक्षा में आते हैं.
अगर आप NCERT Class 12 History अच्छी तरह पढ़ लेते हैं, तो इतिहास के साथ-साथ बिहार के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े कई सवाल भी आसानी से हल कर सकते हैं. केवल घटनाएं याद करने के बजाय उनके कारण और प्रभाव को समझना ज्यादा जरूरी है.
BPSC 72nd Exam 2026 Syllabus PDF Download Here
विज्ञान में Human Physiology को बिल्कुल न छोड़ें
BPSC के पेपर में साइंस सेक्शन में सबसे ज्यादा वेटेज जीव विज्ञान यानी Biology का रहता है. इसमें Human Physiology यानी मानव शरीर के तंत्र सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं.
NCERT में कक्षा 9वीं का “कोशिका” और कक्षा 10वीं साइंस का जैव प्रक्रम चैप्टर जरूर पढ़ें. पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, रक्त परिसंचरण, हार्मोन, एंजाइम और मानव शरीर से जुड़े सवाल लगभग हर साल देखने को मिलते हैं. अगर इन चैप्टर्स (NCERT Chapter wise Questions) के कॉन्सेप्ट अच्छे से समझ लिए, तो विज्ञान सेक्शन में अच्छे अंक लाना आसान हो सकता है.
भारत का भूगोल और नदियों पर सवाल
BPSC जैसी परीक्षा में भूगोल में सबसे ज्यादा सवाल भारत के भौतिक स्वरूप और Drainage System यानी नदी तंत्र से पूछे जाते हैं. हालांकि, बिहार से संबंध रखने वाले चैप्टर्स भी इस सेक्शन में होते हैं. NCERT कक्षा 11वीं के भूगोल सेक्शन की सबसे महत्वपूर्ण किताब मानी जाती है.
हिमालय, उत्तरी मैदान, प्रायद्वीपीय पठार, तटीय क्षेत्र, गंगा नदी और उसकी सहायक नदियां BPSC के पसंदीदा टॉपिक हैं. बिहार की प्रमुख नदियों को समझने के लिए भी पहले पूरे भारत के नदी तंत्र को समझना जरूरी है.
भारतीय संविधान के बेसिक कॉन्सेप्ट
पॉलिटी में अब सीधे अनुच्छेद पूछने के बजाय उनके पीछे का कॉन्सेप्ट पूछा जा रहा है. इसलिए NCERT Class 11 का पॉलिटिकल साइंस को नजरअंदाज करना बड़ी गलती हो सकती है. संविधान का निर्माण, प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, राज्य के नीति निर्देशक तत्व (DPSP) और लोकतंत्र की मूल अवधारणाओं पर अच्छी पकड़ बनाएं.
BPSC में इकोनॉमिक्स के जरूरी चैप्टर्स
BPSC मेन्स में इकोनॉमिक्स की तैयारी के लिए कई उम्मीदवार सीधे बजट और आर्थिक सर्वेक्षण पढ़ना शुरू कर देते हैं, जबकि सबसे पहले NCERT Economy पढ़नी चाहिए. National Income, GDP, GNP, Inflation, Unemployment, Fiscal Deficit जैसे बेसिक टॉपिक समझे बिना करंट अफेयर्स वाले आर्थिक सवाल हल करना मुश्किल हो जाता है.
BPSC टॉपर्स टिप्स
बीपीएससी एग्जाम की तैयारी के लिए NCERT के चैप्टर्स (NCERT Chapter wise Questions) बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. BPSC 70वीं परीक्षा क्रैक करने वाली मोनालिशा भी एक एग्जाम की तैयारी के लिए NCERT को बेस्ट मानती हैं. इसके अलावा स्मृति भारद्वाज जो BPSC 70वीं में रैंक 160 लाकर SDM के लिए सेलेक्ट हुई हैं वो भी NCERT को पढ़ने की सलाह देती हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस में SI की वैकेंसी, इस दिन से करें आवेदन
