[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information MPESB Exam Calendar 2026: नर्सिंग, PAT और कांस्टेबल भर्ती तक, यहां देखें मध्य प्रदेश की बड़ी परीक्षाओं की तारीख

MPESB Exam Calendar 2026: नर्सिंग, PAT और कांस्टेबल भर्ती तक, यहां देखें मध्य प्रदेश की बड़ी परीक्षाओं की तारीख

0
MPESB Exam Calendar 2026: नर्सिंग, PAT और कांस्टेबल भर्ती तक, यहां देखें मध्य प्रदेश की बड़ी परीक्षाओं की तारीख
MPESB एग्जाम कैलेंडर

MPESB Exam Calendar 2026: नए साल के साथ ही परीक्षाओं का समय भी शुरू हो गया है. कई राज्यों ने स्टेट लेवल सरकारी परीक्षा (Sarkari Exam) के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने भी साल 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में साल भर होने वाली सभी बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें बताई गई हैं. इससे सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को पहले से अपनी पढ़ाई की प्लानिंग करने में मदद मिलेगी.

MPESB Exam 2026: साल की पहली बड़ी परीक्षा फरवरी में होगी

जारी कैलेंडर के अनुसार, साल की पहली बड़ी परीक्षा ग्रुप-1 सब ग्रुप-2 भर्ती परीक्षा 10 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. इसके बाद आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 18 फरवरी 2026 को होगी. वहीं पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अक्टूबर 2026 में कराई जाएगी.

MPESB Exam Calendar 2026: मुख्य परीक्षाओं की लिस्ट

  • ग्रुप-1 सब ग्रुप-2 भर्ती परीक्षा – 10 फरवरी 2026
  • आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा – 18 फरवरी 2026
  • ग्रुप-5 स्टाफ नर्स संयुक्त भर्ती – फरवरी 2026
  • जेल वार्डर / फील्ड गार्ड भर्ती – मार्च 2026
  • हॉस्पिटल असिस्टेंट ग्रेड-4 भर्ती – मार्च 2026
  • ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 भर्ती – अप्रैल 2026
  • ग्रुप-3 सब इंजीनियर संयुक्त भर्ती – अप्रैल 2026
  • एडीईटी (पशुपालन) प्रवेश परीक्षा – मई 2026
  • एएनएमटीएसटी (नर्सिंग ट्रेनिंग) प्रवेश परीक्षा – मई 2026
  • पीएनएसटी और जीएनएमटीएसटी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा – जून 2026
  • प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) प्रवेश परीक्षा – जून 2026
  • मिडिल स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा – जुलाई 2026
  • प्राइमरी स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा – अगस्त 2026
  • ग्रुप-2 सब ग्रुप-2 भर्ती – सितंबर 2026
  • ग्रुप-4 असिस्टेंट ग्रेड-3 संयुक्त भर्ती – सितंबर 2026
  • पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा – अक्टूबर 2026

इस एग्जाम कैलेंडर की मदद से स्टूडेंट्स कर सकते हैं तैयारी

उम्मीदवार MPESB का यह परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं और एग्जाम कैलेंडर के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं. बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा की तारीख अस्थायी है. इसमें परिस्थिति अनुसार बदलाव किया जा सकता है. वहीं प्रत्येक परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और डिटेल जानकारी के लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इसके लिए MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

यह भी पढ़ें- DRDO Recruitment 2026: डीआरडीओ में इस भर्ती के लिए बढ़ गई डेट, तुरंत करें अप्लाई

Previous article Aaj Ka Love Horoscope 10 January 2026: आज 10 जनवरी  प्यार में आएगा बड़ा मोड़, जानें  मेष से मीन तक का लव राशिफल
Next article Patna Metro: खुशखबरी! पटना जंक्शन पर जाम का झंझट खत्म, महावीर मंदिर के पास शुरू होगी अंडरग्राउंड खुदाई, बनेगा मेट्रो एंट्री का रास्ता
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel