[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information MP SET Notification 2025 Out: एमपी एसईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा

MP SET Notification 2025 Out: एमपी एसईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा

0
MP SET Notification 2025 Out: एमपी एसईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा
MP SET Notification 2025 (सांकेतिक फोटो)

MP SET Notification 2025 Out: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (MP SET 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. मध्य प्रदेश के कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में लेक्चरर या असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का अवसर मिलेगा.

एमपी सेट 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 20 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन में किसी तरह की गलती सुधारने के लिए 30 अक्टूबर से 22 नवंबर 2025 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी. लेट फीस के साथ आवेदन करने की सुविधा 21 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी. परीक्षा का आयोजन 11 जनवरी 2026 को किया जाएगा.

MP SET Application Process: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार MPPSC की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Apply Online” सेक्शन में जाएं और MP SET 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगर आप नए उम्मीदवार हैं तो “New Registration” पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी भरें और यूजर आईडी बनाएं.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
  • अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और अन्य डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें.

MP SET Exam Notification 2025 PDF यहां डायरेक्ट चेक करें.

MP SET Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

इस परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन पास किया हो या फाइनल ईयर में पढ़ रहे हों. जनरल और ओबीसी (क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक जरूरी हैं, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों को 50% अंक चाहिए.

इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा का आयोजन 11 जनवरी 2026 को किया जाएगा. जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करते हैं, वे राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए पात्र हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: BTech कंप्यूटर साइंस के बाद पाएं सरकारी नौकरी, लाखों में होगी सैलरी

मध्य प्रदेश SET परीक्षा क्यों होती है?

मध्य प्रदेश SET परीक्षा का आयोजन राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर या लेक्चरर की भर्ती के लिए किया जाता है. यह परीक्षा उम्मीदवारों की शिक्षण क्षमता, विषय ज्ञान और विश्लेषणात्मक कौशल को परखने के लिए होती है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होते हैं, वे एमपी के सरकारी और निजी कॉलेजों में पढ़ाने के योग्य माने जाते हैं.

एमपी सेट एग्जाम किसके लिए है?

एमपी SET परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं. यह परीक्षा उन पोस्टग्रेजुएट छात्रों के लिए होती है जिन्होंने किसी विषय में मास्टर डिग्री हासिल की है या उसके अंतिम वर्ष में हैं. परीक्षा पास करने पर वे कॉलेजों में पढ़ाने के पात्र बन जाते हैं.

एमपी सेट परीक्षा क्या होती है?

एमपी SET यानी मध्य प्रदेश स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट, एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है जो MPPSC आयोजित करता है. इसका उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों को कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए पात्र घोषित करना है.

SET परीक्षा का क्या मतलब है?

SET का पूरा नाम State Eligibility Test है. यह परीक्षा किसी राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर या लेक्चरर बनने की योग्यता तय करती है. हर राज्य अपने स्तर पर यह परीक्षा आयोजित करता है. जो

कब होगी एमपी एसईटी परीक्षा?

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा यानी MP SET 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार, इस परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 में किया जाएगा. एमपी सेट का सिलेबस यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट परीक्षा के समान रहेगा. इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है.

Previous article Motihari: मक्का लदा ट्रक पलटा, साइकिल सवार घायल
Next article ब्रह्म योग में कल मनाया जायेगा धनतेरस का त्योहार, खरीदारी के लिए रहेगा शुभ
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel