[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information MP PAT के लिए एडमिट कार्ड जारी, 8 मई को होगी परीक्षा

MP PAT के लिए एडमिट कार्ड जारी, 8 मई को होगी परीक्षा

0
MP PAT के लिए एडमिट कार्ड जारी, 8 मई को होगी परीक्षा
सांकेतिक फोटो (Canva)

MP PAT Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने प्री एग्रीकल्चर टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा 8 मई 2026 से शुरू होगी, इसलिए अब तैयारी को फाइनल टच देने का समय है.

MP PAT 2026 के लिए आवेदन 24 मार्च 2026 से शुरू हुए थे. इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 7 अप्रैल 2026 रखी गई थी. उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने का मौका 12 अप्रैल 2026 तक मिला था. एडमिट कार्ड 1 मई 2026 को जारी कर दिए गए हैं और परीक्षा 8 मई 2026 को आयोजित होगी.

MP PAT Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर Admit Card या MP PAT Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी Application Number और Date of Birth डालें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिख जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

MP PAT Admit Card 2026 Download Link

MP PAT Exam Pattern: कैसे होगी परीक्षा?

MP PAT परीक्षा कुल 200 अंकों की होती है जिसमें 200 प्रश्न पूछे जाते हैं और हर सही जवाब के लिए 1 अंक मिलता है, इसमें Science स्ट्रीम के लिए Physics और Chemistry से 50-50 प्रश्न तथा Maths या Biology से 100 प्रश्न आते हैं, जबकि Agriculture स्ट्रीम में Agriculture या Ag-1 और Ag-2+3 से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं और कुछ कोर्स में Physics, Chemistry और Agriculture का कॉम्बिनेशन भी शामिल होता है.

परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होती है, पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक होती है, जिसमें उम्मीदवारों को करीब 1 घंटे पहले रिपोर्ट करना होता है और 10 मिनट निर्देश पढ़ने के लिए दिए जाते हैं इसलिए समय पर पहुंचना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: बिहार में गृह विभाग में 12वीं पास के लिए निकली भर्ती, 1 मई से करें आवेदन

Previous article तुला साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक: सप्ताह की शुरुआत में कुछ कार्यों में देरी हो सकती है
Next article वैशाख पूर्णिमा 2026: लोगों की उंगलियां काटने वाला डाकू कैसे बना भगवान गौतम बुद्ध का शिष्य, जानें रहस्य
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel