[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information केवीएस और नवोदय भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से डायरेक्ट करें डाउनलोड

केवीएस और नवोदय भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से डायरेक्ट करें डाउनलोड

0
केवीएस और नवोदय भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से डायरेक्ट करें डाउनलोड
KVS NVS Admit Card 2026 डाउनलोड करती स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

KVS NVS Admit Card 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से टीचिंग और नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए इसे समय रहते डाउनलोड करना बेहद जरूरी है.

केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 11 दिसंबर 2025 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था. देशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस वैकेंसी के लिए फॉर्म भरे थे.

KVS NVS Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर KVS NVS Admit Card 2026 से जुड़ा लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा.
  • यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

KVS NVS Admit Card 2026 Download Here

कब होगी परीक्षा?

KVS और NVS भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी और 11 जनवरी 2026 को किया जाएगा. परीक्षा अलग अलग शिफ्ट में आयोजित हो सकती है, जिसकी पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी गई है. दोनों दिन परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में होगा. पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी. इसके बाद दूसरे शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 बसे से 4:30 बजे तक होगा.

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 15,762 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इसमें असिस्टेंट कमिश्नर, टीजीटी, पीजीटी, प्राइमरी टीचर, क्लर्क, स्टाफ नर्स और अन्य नॉन टीचिंग पद शामिल हैं. पदों के अनुसार वैकेंसी की डिटेल्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IIT को भी कर दिया फेल! इस कॉलेज में मिला 62 लाख का Highest Package

Previous article Simple Foot Mehndi Designs For Lohri: लोढ़ी के मौके के लिए परफेक्ट सिंपल फीट मेहंदी डिजाइन, जो बढ़ाएं पैरों की खूबसूरती  
Next article Redmi Note 15 5G vs OnePlus Nord CE 5: 25 हजार के सेगमेंट में कौन ज्यादा पावरफुल? देखें फुल कंपैरिजन
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel