[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information JPSC PCS प्रीलिम्स की एग्जाम सिटी जारी, देखें कहां होगी परीक्षा

JPSC PCS प्रीलिम्स की एग्जाम सिटी जारी, देखें कहां होगी परीक्षा

0
JPSC PCS प्रीलिम्स की एग्जाम सिटी जारी, देखें कहां होगी परीक्षा
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

JPSC PCS Pre 2026 Exam City: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की तरफ से स्टेट सिविल सर्विस 2025 के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी जारी कर दी गई है. इस परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा किस जिले में होगी, इसकी जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. ध्यान रहे एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से अलग होती है.

JPSC ने साफ किया है कि एग्जाम सेंटर की जानकारी 8 अप्रैल 2026 से वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा रही है. वहीं एडमिट कार्ड 14 अप्रैल 2026 की शाम 5 बजे के बाद डाउनलोड किए जा सकेंगे.

JPSC PCS Pre 2026 Exam City ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Combined Civil Services Preliminary Exam से जुड़ा लिंक खोजें.
  • अब OTR लॉगिन वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां अपना ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और OTR नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी की जानकारी दिखाई दे जाएगी.

JPSC PCS Pre Exam City Notice

Jpsc Pcs Pre Exam Notice
Jpsc pcs प्रीलिम्स की एग्जाम सिटी जारी, देखें कहां होगी परीक्षा 3

वैकेंसी डिटेल्स

इस एग्जाम के माध्यम से झारखंड सरकार के अलग-अलग विभागों में कुल 103 पद भरे जाएंगे. इनमें डिप्टी कलेक्टर के 28 पद, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के 42 पद, जिला समन्वयक के 2 पद, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 2 पदों पर भर्तियां होंगी.

इसके अलावा असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर / एग्जीक्यूटिव ऑफिसर / स्पेशल ऑफिसर के 10 पद, जेल सुपरिटेंडेंट के 2 पद, असिस्टेंट डायरेक्टर-कम-डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के 10 पदों पर भी भर्तियां होनी हैं. साथ ही प्रोबेशन ऑफिसर के 4 पद और असिस्टेंट डायरेक्टर के 3 पद शामिल हैं.

JPSC PCS Pre Exam Date: कब होगी परीक्षा?

JPSC PCS प्रीलिम्स परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे तुरंत डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र की जानकारी अच्छे से देख लें. इसके अलावा परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी भी जरूर लेकर जाएं. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड पीसीएस एग्जाम की डेट जारी, अप्रैल में इस दिन होगी परीक्षा

Previous article नामांकन दाखिल करने पैदल पहुंची ममता बनर्जी, भवानीपुर को बताया अपना घर
Next article जमशेदपुर के मानगो पाइपलाइन विवाद सुलझा, मरम्मत शुरू, लोगों को मिली राहत
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel