[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information JPSC ने खत्म की टेंशन, एडमिट कार्ड वाला रजिस्ट्रेशन नंबर ही मान्य

JPSC ने खत्म की टेंशन, एडमिट कार्ड वाला रजिस्ट्रेशन नंबर ही मान्य

0
JPSC ने खत्म की टेंशन, एडमिट कार्ड वाला रजिस्ट्रेशन नंबर ही मान्य
सांकेतिक फोटो (Canva)

JPSC JET Exam 2026: (रांची से संजीव सिंह की रिपोर्ट): झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC ने इस मामले में साफ कर दिया है कि एडमिट कार्ड और उपस्थिति पत्रक में जो रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित है, वही मान्य होगा. अभ्यर्थियों को उसी नंबर का उपयोग करना है. इससे छात्रों की बड़ी चिंता खत्म हो गई है.

6 जिलों के 430 केंद्रों पर होगी परीक्षा

JET 2026 परीक्षा राज्य के 6 जिलों में आयोजित की जा रही है. इनमें रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और देवघर शामिल हैं. परीक्षा के लिए कुल 430 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इस बार करीब 1 लाख 75 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.

परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई है. कई अभ्यर्थी दूसरे जिलों से परीक्षा देने के लिए पहुंच चुके हैं और राजधानी रांची में भी छात्रों की भीड़ बढ़ने लगी है.

सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी परीक्षा

JET परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी. अभ्यर्थियों को बिना किसी ब्रेक के लगातार 3 घंटे का समय दिया जाएगा. परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक और आइरिस जांच की व्यवस्था की गई है, इसलिए सभी उम्मीदवारों को सुबह कम से कम 8 बजे तक केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है.

देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी हो सकती है, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और जरूरी पहचान पत्र साथ ले जाना भी अनिवार्य है.

JPSC JET Exam Pattern: दो पेपर में होगी परीक्षा

JET परीक्षा दो पेपर में आयोजित होगी. पहले पेपर का उद्देश्य अभ्यर्थियों की शिक्षण और शोध योग्यता को जांचना है. इसमें तर्क क्षमता, पढ़ने की समझ, अलग-अलग सोचने की क्षमता और सामान्य जागरूकता से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इस पेपर में कुल 50 प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के होंगे.

दूसरा पेपर अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होगा. इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल 200 अंक निर्धारित हैं. सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे. ऐसे में अभ्यर्थियों को पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: कल आएगा NEET UG का एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

Previous article वरीय उपसमाहर्ता ने किया योजनाओं का निरीक्षण
Next article भवानीपुर में अवैध अल्ट्रासाउंड व क्लीनिकों पर शिकंजा, 17 केंद्र बंद कर संचालक हुए फरार
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel