[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information 6 जिलों में होगी झारखंड JET परीक्षा, देखें एग्जाम शेड्यूल

6 जिलों में होगी झारखंड JET परीक्षा, देखें एग्जाम शेड्यूल

0
6 जिलों में होगी झारखंड JET परीक्षा, देखें एग्जाम शेड्यूल
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

JPSC JET 2026 Exam Date: झारखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 की परीक्षा तारीख घोषित कर दी गई है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक JET परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा. यह परीक्षा राज्य के कुल 6 जिलों में आयोजित होगी ताकि उम्मीदवारों को अपने नजदीकी शहर में परीक्षा देने की सुविधा मिल सके.

JPSC JET 2026 Exam इन जिलों में होगी परीक्षा

जेपीएससी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार JET परीक्षा के लिए झारखंड के रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), देवघर और हजारीबाग जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. इन शहरों में अलग-अलग केंद्रों पर उम्मीदवारों की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

JPSC JET Exam Notice

Jpsc Jet Exam Notice
6 जिलों में होगी झारखंड jet परीक्षा, देखें एग्जाम शेड्यूल 3

3 घंटे में 150 सवाल

JET परीक्षा एक ही दिन में आयोजित होगी लेकिन इसमें दो अलग-अलग पेपर होंगे. पेपर 1 में कुल 100 अंक के 50 सवाल पूछे जाएंगे. यह पेपर उम्मीदवार की टीचिंग और रिसर्च क्षमता को जांचने के लिए होगा. इसमें रीजनिंग, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, जनरल अवेयरनेस और डाइवर्जेंट थिंकिंग जैसे विषयों से सवाल आएंगे.

पेपर 2 में कुल 200 अंक के 100 सवाल होंगे. यह पेपर उम्मीदवार के चुने हुए विषय से जुड़ा होगा और इसमें उसी विषय की गहराई से जानकारी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. ऐसे में पूरी परीक्षा 3 घंटे की होगी जिसमें 150 सवाल होंगे.

22 अप्रैल को आएगा एडमिट कार्ड

जेपीएससी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के एग्जाम सिटी की जानकारी 15 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी. इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in या OTR पोर्टल jpscOTR.com के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: JPSC की सहायक वन संरक्षक परीक्षा में 100 से ज्यादा गलतियां, देखकर पीट लेंगे सिर 

Previous article BTSC recruitment : बिहार में भरे जायेंगे लेबोरेटरी असिस्टेंट के 1091 पद
Next article रांची विश्वविद्यालय के आईएलएस में सुविधाओं पर संकट, हाईकोर्ट ने अधिकारियों को किया तलब
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel