[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information झारखंड सिविल सेवा परीक्षा की लास्ट डेट बढ़ी, अब 20 तक करें अप्लाई  

झारखंड सिविल सेवा परीक्षा की लास्ट डेट बढ़ी, अब 20 तक करें अप्लाई  

0
झारखंड सिविल सेवा परीक्षा की लास्ट डेट बढ़ी, अब 20 तक करें अप्लाई  
JPSC CCE 2026: प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

JPSC CCE 2026: जेपीएससी ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के तहत ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. साथ ही परीक्षा का शुल्क जमा करने के अंतिम तारीख भी बढ़ा दी गई है. अब सभी कैंडिडेट्स 20 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं और फीस जमा करने के लिए उनके पास 21 फरवरी 2026 तक का समय है. इस परीक्षा के जरिए कुल 103 पदों पर भर्ती होगी. पहले अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 फरवरी तय की गई थी. 

कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें.
  • Civil Services Examination 2026 से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड कर पात्रता, आयु सीमा और पदों की जानकारी ध्यान से पढ़ लें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें. 
  • डॉक्यूमेंट्स, हाल की फोटो, साइन और आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपलोड करें. 
  • आवेदन शुल्क जमा करें. 
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट लें. 

वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया है 

आवेदन प्रक्रिया वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के माध्यम से ऑनलाइन होगी. आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वह आवेदन करने से पहले डिटेल विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ लें. दिशा निर्देशों को पढ़ लें. किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए JPSC द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9431301636/ 9431301419 पर वर्किंग डे  में संपर्क कर सकते हैं. 

कैसे होगा सेलेक्शन?

परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • साक्षात्कार (Interview)

यह परीक्षा झारखंड राज्य की विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं जैसे डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, वित्त/लेखा सेवा समेत अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है. आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

यह भी पढ़ें- पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन या पॉलिटिकल साइंस, जानें कौन दिलाएगा ज्यादा मार्क्स?

Previous article सोने-चांदी के दामों में स्थिरता, खरीदारी से पहले चेक करें आज के ताजा रेट्स
Next article महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस केस दर्ज, छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से की थी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel