[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information छूट न जाए JHTET 2026 में आवेदन का मौका, झारखंड टीईटी के लिए जल्द करें अप्लाई

छूट न जाए JHTET 2026 में आवेदन का मौका, झारखंड टीईटी के लिए जल्द करें अप्लाई

0
छूट न जाए JHTET 2026 में आवेदन का मौका, झारखंड टीईटी के लिए जल्द करें अप्लाई
कॉलेज स्टूडेंटस की सांकेतिक फोटो (Canva)

JHTET 2026 Application: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने Jharkhand Teacher Eligibility Test (JHTET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार तय समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2026 है. ऐसे में आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द फॉर्म भर देना बेहतर रहेगा.

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए ताकि पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी जानकारी सही तरीके से समझ सकें. आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर जाना होगा.

JHTET 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

JHTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं. रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2026 तय की गई है. परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है और इसे बाद में आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार जारी किया जाएगा.

JHTET 2026 Application Form Check Here

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

अगर उम्मीदवार केवल पेपर-1 या केवल पेपर-2 के लिए आवेदन करते हैं, तो सामान्य, BC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को 1300 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है.

जो उम्मीदवार दोनों पेपर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सामान्य, BC और EWS वर्ग के लिए 1500 रुपये तथा SC और ST वर्ग के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या निर्धारित ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10+2 के साथ DElEd, BElEd, विशेष शिक्षा डिप्लोमा या निर्धारित योग्यता होनी चाहिए. वहीं स्नातक के साथ DElEd करने वाले या अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी पात्र हैं.

जूनियर स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए अभ्यर्थियों के पास स्नातक के साथ DElEd, BEd, BEd स्पेशल एजुकेशन, BAEd, BScEd या संबंधित मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए. कुछ मामलों में मास्टर डिग्री और इंटीग्रेटेड BEd-MEd कोर्स वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. विस्तृत पात्रता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है.

JHTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाएं.
  • JHTET 2026 Application लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करके जरूरी जानकारी भरें.
  • मांगे गए सभी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और फीस रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

फॉर्म भरने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें और अपनी शैक्षणिक योग्यता की जांच जरूर कर लें. आवेदन में किसी भी तरह की गलत जानकारी देने से फॉर्म रद्द हो सकता है. इसलिए सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और अंतिम सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म की एक बार अच्छी तरह जांच जरूर करें.

यह भी पढ़ें: JPSC मेन्स एग्जाम सिर पर और फॉर्म भरने का प्रोसेस इतना कठिन! सोशल मीडिया पर उठ रहे हैं सवाल

Previous article यूजरनेम के मुद्दे पर WhatsApp को जवाब देने के लिए सरकार ने 9 जुलाई तक दी मोहलत
Next article बेगूसराय में ‘कमर में पिस्तौल’ विवाद पर पुलिस का जवाब, डीएसपी ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel