[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information JHTET 2026 के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

JHTET 2026 के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

0
JHTET 2026 के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई
स्टूडेंट की साकेंतिक फोटो (Canva)

JHTET 2026 Application: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने JHTET 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. पहले आवेदन की प्रक्रिया तय समय तक चलनी थी, लेकिन अब उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय दिया गया है. जो उम्मीदवार किसी कारणवश अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है.

ऐसे करें JHTET 2026 के लिए आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाएं.
  • JHTET 2026 Application Link पर क्लिक करें.
  • नए उम्मीदवार हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें.
  • मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें.
  • आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें.
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

JHTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी और अब इसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 कर दी गई है. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे. परीक्षा के बाद आंसर-की प्रकाशित होगी और फिर रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

एप्लीकेशन फीस

JHTET 2026 के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार तय किया गया है. सामान्य, पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1300 रुपये तथा दोनों पेपरों के लिए 1500 रुपये फीस देना होगा.

वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 700 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 800 रुपये फीस जमा करना होगा. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य उपलब्ध माध्यमों से किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- बिहार बीएड एंट्रेंस का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, आंसर की पर ऑब्जेक्शन का मौका

Previous article एनटीए को भंग कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ले सरकार : देवराज सुमन
Next article मोहर्रम जुलूस को लेकर पूर्णिया में 9 घंटे तक बिजली कटौती, शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक कई इलाके रहेंगे प्रभावित
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel