[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information JEECUP Admit Card 2025: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड यहां करें डाउनलोड, 20 मई से होगी परीक्षा

JEECUP Admit Card 2025: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड यहां करें डाउनलोड, 20 मई से होगी परीक्षा

0
JEECUP Admit Card 2025: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड यहां करें डाउनलोड, 20 मई से होगी परीक्षा
JEECUP Admit Card

JEECUP Admit Card 2025: प्राविधिक शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने वाला है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को डेट ऑफ बर्थ और एप्लीकेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी.

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 मई 2025 तक का समय दिया गया था. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

JEECUP Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद UP Joint Entrance Examination JEECUP 2025 Admit Card के लिंक पर जाना होगा.
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स भरकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • एडमिट कार्ड चेक करके प्रिंट ले सकते हैं.

JEECUP Exam Date and Time: जानें कब होगी परीक्षा?

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 15 जनवरी से 10 मई 2025 तक लिए गए थे. एंट्रेस एग्जाम 20 से 28 मई तक आयोजित होगा. एग्जाम संपन्न होने के बाद आंसर की 2 जून को जारी की जाएगी और उस पर 4 जून 2025 तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा.

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 10 जून 2025 को जारी किया जाएगा. इसके बाद काउंसिलिंग के माध्यम से स्टूडेंट्स को राज्यभर के संस्थानों में प्रवेश प्रदान किया जाएगा. एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: CBSE Topper From Jharkhand: रांची की अतुल्या श्रेष्ठ को 99.2%, तनिषा कॉमर्स स्ट्रीम से टॉपर

Previous article पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Next article Viral Video: BJP ने शेयर किया गैंग्स ऑफ घोटालेबाज वीडियो, बवाल मचना तय
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel