[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information 40 हजार रैंक पर कौन सा NIT मिलेगा? जुगाड़ से बदल सकती है किस्मत

40 हजार रैंक पर कौन सा NIT मिलेगा? जुगाड़ से बदल सकती है किस्मत

0
40 हजार रैंक पर कौन सा NIT मिलेगा? जुगाड़ से बदल सकती है किस्मत
स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

JEE Mains 40000 Rank Colleges: इंजीनियरिंग छात्रों की नजर अभी JoSAA काउंसलिंग पर है. जिन कैंडिडेट्स को JEE Main 2026 की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में करीब 40,000 रैंक आई है, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस रैंक पर कौन-सा NIT मिल सकता है. 40 हजार रैंक पर छात्रों को कई NITs में अच्छे ब्रांच मिल सकते हैं. हालांकि टॉप NITs में CSE और ECE जैसी हाई-डिमांड ब्रांच मिलना मुश्किल हो सकता है.

40 हजार रैंक पर कौन-से NIT मिल सकते हैं?

जनरल कैटेगरी के छात्रों को JoSAA और CSAB काउंसलिंग के दौरान नीचे बताए गए NITs में एडमिशन मिलने की संभावना हो सकती है:

NITसंभावित ब्रांच
NIT AgartalaChemical, Production, Civil
NIT SrinagarCivil, Electrical, Mechanical
NIT ManipurCivil, Mechanical, Electrical
NIT MeghalayaCivil, Mechanical, Electrical
NIT NagalandCivil, Mechanical, Electrical
NIT Andhra PradeshMetallurgy, Production, Civil, Biotechnology
NIT JalandharTextile Engineering, Biotechnology
NIT MizoramElectrical & Electronics, Mechanical, Civil
NIT Arunachal PradeshCivil, Mechanical
MNIT AllahabadBiotechnology
NIT DurgapurMetallurgy, Biotechnology
NIT PatnaMechanical, Civil (विशेषकर Home State कोटा में)

होम स्टेट कोटा दिला सकता है बड़ा फायदा

आपको आपके होम स्टेट वाले NIT में स्टेट कोटा का फायदा हो सकता है. इस जुगाड़ से छात्रों को अच्छा ऑप्शन मिल सकता है. छात्र उसी राज्य के रहने वाले हैं, जहां संबंधित NIT स्थित है, तो Home State Quota के कारण एडमिशन की संभावना काफी बढ़ जाती है. ऐसे छात्रों को 40 हजार रैंक पर अपने राज्य के NIT में कई अच्छी ब्रांच मिल सकती हैं. होम स्टेट कोटा के तहत CSE और ECE को छोड़कर ज्यादातर कोर इंजीनियरिंग ब्रांच में सीट मिलने की संभावना रहती है.

आरक्षित वर्ग के छात्रों को मिल सकता है बेहतर ऑप्शन

OBC-NCL, SC और ST कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए स्थिति और बेहतर हो सकती है. इन कैटेगरी के स्टूडेंट्स को 40 हजार रैंक पर कई अच्छे NITs में Electrical Engineering जैसी लोकप्रिय ब्रांच मिलने की संभावना रहती है. वहीं मिड-लेवल NITs में CSE और ECE मिलना भी पॉसिबल है.

IIIT और GFTI भी हो सकते हैं बेहतर ऑप्शन

यदि आपका लक्ष्य कंप्यूटर साइंस, IT या इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी ब्रांच है, तो सिर्फ NIT पर फोकस करना जरूरी नहीं है. कई IIITs और GFTIs में इस रैंक पर बेहतर ऑप्शन मिल सकते हैं.

इन IIITs में मिल सकता है एडमिशन

  • IIIT Pune
  • IIIT Una
  • IIIT Manipur
  • IIIT Kottayam
  • IIIT Bhagalpur
  • अन्य GFTIs

इन संस्थानों में Computer Science और IT जैसी ब्रांचें कई बार कुछ NITs की कोर ब्रांचों से बेहतर करियर अवसर प्रदान करती हैं.

काउंसलिंग के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

  • केवल NIT के नाम पर नहीं, ब्रांच पर भी ध्यान दें.
  • JoSAA के सभी राउंड में भाग लें.
  • CSAB स्पेशल राउंड को नजरअंदाज न करें.
  • होम स्टेट और कैटेगरी का पूरा लाभ उठाएं.
  • पिछले वर्षों के Opening-Closing Rank जरूर जांचें.

यह भी पढ़ें- NIT जमशेदपुर में इलेक्ट्रिकल लें या मैकेनिकल? चॉइस फिलिंग से पहले देखें प्लेसमेंट

Previous article बाइपास रोड वसूली कांड: चार पुलिसकर्मी निलंबित, लेकिन कई सवाल अब भी बाकी
Next article भोजपुर के पीरो रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क बदहाल, गड्ढों में तब्दील रास्ते से सफर हुआ खतरनाक
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel