[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information JEE Mains 2025: जेइइ मेंस 2025 के लिए कल से खुलेगा करेक्शन विंडो

JEE Mains 2025: जेइइ मेंस 2025 के लिए कल से खुलेगा करेक्शन विंडो

0
JEE Mains 2025: जेइइ मेंस 2025 के लिए कल से खुलेगा करेक्शन विंडो
JEE Mains Result 2025, Prabhat Khabar

JEE Mains 2025: एनटीए की ओर से जेइइ मेंस 2025 के आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. आवेदन के क्रम में विद्यार्थियों से हुई त्रुटियों को एनटीए सुधारने का मौका देगा. एजेंसी ने इसके लिए सूची जारी की है. 26 से 27 नवंबर की रात 11:50 बजे तक विद्यार्थी आवेदन में हुई त्रुटियों को करेक्शन विंडो के जरिये सुधार सकेंगे. संभावित त्रुटियों में विद्यार्थियों को अपने नाम, माता व पिता के नाम में से किसी एक को सुधारने का मौका मिलेगा. जबकि, विद्यार्थी अपने मोबाइल नंबर, इ-मेल एड्रेस, स्थायी पता, इमेरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर और फोटोग्राफ में बदलाव नहीं कर सकेंगे.

इन गलतियों को सुधारने का मिलेगा मौका

विद्यार्थी को अपने 10वीं, 12वीं और पैन कार्ड नंबर, एग्जाम सिटी के चयन और परीक्षा के माध्यम में बदलाव करने का मौका दिया जायेगा. इसके अलावा जन्म तिथि, लिंग, कैटेगरी, दिव्यांग हैं तो प्रमाण पत्र व अभ्यर्थी अपने हस्ताक्षर में संभावित बदलाव कर सकेंगे. साथ ही विद्यार्थी अगर एक से अधिक पेपर में शामिल होना चाहते हैं, तो इसमें भी बदलाव कर नये पेपर को जोड़ सकेंगे.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

NTA द्वारा जनवरी 2025 के पहले सप्ताह तक परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगी. बता दें, यह परीक्षा 22 से 31 जनवरी के बीच में आयोजित की जाएगी और जानकारियों के मुताबिक परीक्षा के 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: ICSE ISC Exam Date Sheet Awaited: आईसीएसई, आईएससी परीक्षा 2025 की डेट शीट कभी भी हो सकती है जारी, इस तरह कर सकेंगे डाउनलोड

Also Read: UP Police Constable Physical Test:  दिसंबर में शुरू होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए फिजिकल टेस्ट, यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

Previous article Chanakya Niti: सबसे शक्तिशाली इंसान को कमजोर बना देती हैं ये आदतें, समय रहते करें सुधार
Next article Jharkhand Elections Result: नयी सरकार से जनता को बहुत उम्मीदें, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel