[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information JEE Main सेशन 2 के लिए फाइनल आंसर की जारी, यहां मिलेगा रिजल्ट

JEE Main सेशन 2 के लिए फाइनल आंसर की जारी, यहां मिलेगा रिजल्ट

0
JEE Main सेशन 2 के लिए फाइनल आंसर की जारी, यहां मिलेगा रिजल्ट
कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

JEE Main Session 2 में शामिल होने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर आ गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने सेशन 2 की फाइनल आंसर की (JEE Main Session 2) जारी कर दी है. अब अगला कदम रिजल्ट जारी करना है, जो बहुत जल्द ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देखने को मिलेगा.

जेईई मेन के लिए फाइनल आंसर की आने का मतलब है अब रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. बता दें कि फाइनल आंसर पर ऑब्जेक्शन का मौका नहीं रहता है. ऐसे में फाइनल आंसर की चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

JEE Main Session 2 Final Answer Key ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Final Answer Key 2026 का लिंक खोजें.
  • उस लिंक पर क्लिक करें.
  • आपके सामने आंसर की PDF में खुल जाएगी.
  • इसे डाउनलोड करें और अपने जवाबों से मिलान करें.

JEE Main Session 2 Final Answer Key 2026 Check Here

JEE मेन में मार्किंग स्कीम

JEE Main में मार्किंग स्कीम बिल्कुल साफ होती है. हर सही जवाब के लिए 4 नंबर मिलते हैं और हर गलत जवाब पर 1 नंबर कटता है. पहले आपके रॉ मार्क्स निकाले जाते हैं यानी आपने कितने सवाल सही और गलत किए. इसके बाद इन्हीं मार्क्स के आधार पर आपका NTA स्कोर तैयार होता है.

NTA स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए 2 से 3 अलग-अलग लिंक एक्टिव कर सकता है, ताकि सभी आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकें. रिजल्ट आने के बाद तुरंत अपना स्कोर चेक करें और आगे की तैयारी शुरू कर दें. अगर स्कोर अच्छा है तो JEE Advanced की तैयारी पर फोकस करें, और अगर उम्मीद के मुताबिक नहीं है तो दूसरे अच्छे कॉलेज और ऑप्शन्स भी आपके पास मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: JEE Main कम नंबर पर भी मिल सकता है अच्छा कॉलेज, जानें मार्क्स और परसेंटाइल का फॉर्मूला

Previous article गर्मी का असर, पाकुड़ में स्कूलों की टाइमिंग बदली
Next article प्रावि हाथकाठी हिंदी में मना तिथि भोज उत्सव
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel