[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information JEE Main: बचे हैं लास्ट के 10 दिन, इन Smart Tips से बढ़ाएं Top Rank के चांस 

JEE Main: बचे हैं लास्ट के 10 दिन, इन Smart Tips से बढ़ाएं Top Rank के चांस 

0
JEE Main: बचे हैं लास्ट के 10 दिन, इन Smart Tips से बढ़ाएं Top Rank के चांस 
पढ़ाई करती हुई लड़की (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

JEE Main Last Minute Tips: जेईई मेन परीक्षा अब बिल्कुल नजदीक है और ऐसे समय में लाखों स्टूडेंट्स के मन में एक ही सवाल घूम रहा है कि लास्ट मिनट में ऐसा क्या पढ़ लें, जिससे ज्यादा-से-ज्यादा स्कोर किया जा सके. यह वही फेज है, जहां स्टूडेंट्स तनाव से जूझ रहे होते हैं. अब आखिरी दिन में पढ़ाई कैसे करें और क्या स्ट्रैटजी अपनाएं, ये सबसे बड़ा सवाल होता है. अगर आप भी जेईई मेन परीक्षा (JEE Main Last Minute Tips) में शामिल होने वाले हैं तो आइए जानते हैं लास्ट मिनट स्ट्रैटजी. 

JEE Main Last Minute Tips: नई चीज पढ़ने से बचें

लास्ट मोमेंट पर नया टॉपिक उठाना सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. इससे  कंफ्यूजन बढ़ता है और पहले से तैयार टॉपिक्स भी कमजोर पड़ सकते हैं. इस समय पूरा फोकस NCERT, अपने शॉर्ट नोट्स (JEE Mains Short Notice) और फॉर्मूला शीट पर रखें. 

JEE Main Last Minute Tips: हर दिन एक फुल मॉक टेस्ट जरूरी

जेईई मेन (JEE Main) परीक्षा के लिए सिर्फ मॉक देना ही नहीं, बल्कि उसका एनालिसिस करना और भी ज्यादा जरूरी है. यह समझें कि आपने कहां गलती की है, फॉर्मूला भूल गए है कि नहीं, कैलकुलेशन में चूक हुई या टाइम मैनेजमेंट कमजोर रहा, ये सब मॉक टेस्ट देने से पता चलता है. साथ ही मॉक टेस्ट देने से स्पीड बढ़ती है. 

JEE Main Last Minute Tips: हाई वेटेज टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान दें

हर साल कुछ टॉपिक्स ऐसे होते हैं जो बार-बार पूछे जाते हैं. इन्हें जरूर से पढ़ें. यहां देखें कुछ हाई वेटेज टॉपिक्स-

  • Physics – Modern Physics, Current Electricity, Semiconductor
  • Chemistry -GOC, Organic Reactions, NCERT Inorganic
  • Mathematics – Quadratic Equations, Probability, Determinants, Definite Integration

JEE Main Last Minute Tips: टाइम मैनेजमेंट है जरूरी 

परीक्षा के दौरान पहले आसान सवाल करें, फिर मीडियम और आखिर में टफ. इससे कॉन्फिडेंस बना रहता है और नेगेटिव मार्किंग से भी बचाव होता है. सही टाइम मैनेजमेंट का मतलब है, ज्यादा सवाल सही तरीके से अटेम्प्ट करना. 

JEE Main Last Minute Tips: 6-7 घंटे की नींद है जरूरी

लास्ट दिनों में नींद से समझौता न करें. रोज 6 से 7 घंटे की नींद जरूरी है. परीक्षा से एक दिन पहले हल्का रिविजन करें और खुद को रिलैक्स रखें. याद रखें, शांत दिमाग ही सबसे तेज दिमाग होता है.

यह भी पढ़ें- JEE Main Exam Tips and Tricks: एग्जाम से पहले ये Topics नहीं पढ़े तो पछताएंगे! PCM का परफेक्ट रिवीजन प्लान

Previous article Bihar News: 26 जनवरी को गांधी मैदान दिखेगा मिनी बिहार, पुनौराधाम से पिंक बस तक 13 झांकियां बिखेरेंगी आकर्षण, परेड में दिखेगा जोश
Next article Samsung TV यूज करते हैं लेकिन पिक्चर परफेक्ट नहीं लग रही? ये 4 सेटिंग्स बदलते ही दिखेगा फर्क
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel