[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information जेईई परीक्षा का Countdown शुरू, लास्ट मिनट की तैयारी के लिए यहां देखें 5 एग्जाम टिप्स

जेईई परीक्षा का Countdown शुरू, लास्ट मिनट की तैयारी के लिए यहां देखें 5 एग्जाम टिप्स

0
जेईई परीक्षा का Countdown शुरू, लास्ट मिनट की तैयारी के लिए यहां देखें 5 एग्जाम टिप्स
जेईई मेन परीक्षा की तैयारी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

JEE Main Exam Tips: जेईई मेन परीक्षा शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं. 21 जनवरी 2026 से जेईई मेन का आयोजन होने जा रहा है और ऐसे में ज्यादातर स्टूडेंट्स आखिरी समय की तैयारी को लेकर काफी तनाव में रहते हैं. सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि एग्जाम से ठीक पहले क्या पढ़ें और किस तरह से रिवीजन करें ताकि अच्छे अंक हासिल किए जा सकें. हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है. जेईई टॉपर का मानना है कि परीक्षा से पहले के कुछ दिन बेहद अहम होते हैं. अगर इस दौरान सही स्ट्रैटजी के साथ पढ़ाई की जाए और फोकस बनाए रखा जाए, तो कम समय में भी बेहतर रिजल्ट हासिल किया जा सकता है. 

JEE Main Exam Tips: शॉर्ट नोट्स बनाएं 

जेईई टॉपर इंदू पटेल (JEE Topper Indu Patel) ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि परीक्षा से कुछ दिन पहले लंबे-लंबे फॉर्मूले और नोट्स से रिवीजन मत करें. इसके बदले हर विषय के लिए शॉर्ट नॉट्स बनाएं. इन शॉर्ट नोट्स से तैयारी करें. 

JEE Main Exam Tips: टेस्ट देना न छोड़ें

एग्जाम से पहले मॉक टेस्ट देना बेहद जरूरी होता है क्योंकि इससे रियल एग्जाम जैसा माहौल मिलता है. टेस्ट देने से टाइम मैनेजमेंट (Time Management) और स्पीड (Speed) दोनों में सुधार होता है. साथ ही यह पता चलता है कि कौन से टॉपिक मजबूत हैं और कहां अभी और मेहनत की जरूरत है. नियमित टेस्ट से आपकी परफॉर्मेंस अच्छी होती है. 

JEE Main Exam Tips: ज्यादा से ज्यादा PYQs प्रैक्टिस करें

पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र (PYQs) आपको एग्जाम पैटर्न को समझने में मदद करते हैं. इनसे यह पता चलता है कि कौन से टॉपिक बार-बार पूछे जाते हैं. ज्यादा PYQs हल करने से कॉन्सेप्ट क्लियर होता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है. साथ ही आपकी प्रॉब्लम सॉल्विंग स्पीड भी तेज होती है.

JEE Main Exam Tips: रिवीजन करते रहें

सिर्फ पढ़ना ही काफी नहीं, बार-बार रिवीजन करना भी उतना ही जरूरी है. रिवीजन से दिमाग में पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रहता है. यह आपकी कमजोरियों को पहचानने और उन्हें सुधारने का मौका देता है. नियमित रिवीजन आपको एग्जाम के दिन ज्यादा कॉन्फिडेंट बनाता है.

JEE Main Exam Tips: आत्मविश्वास रखें

खुद पर भरोसा रखना सफलता की सबसे बड़ी कुंजी होती है. कई बार तैयारी पूरी होने के बावजूद आत्मविश्वास की कमी परफॉर्मेंस को प्रभावित कर देती है. खुद पर विश्वास रखें और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ एग्जाम दें.

JEE Main Exam Tips: डिमोटिवेट न हों, नेगेटिव बातों से दूर रहें 

जेईई टॉपर इंदू पटेल ने कहा कि डिमोटिवेट न हों और प्रयास करते रहें. कभी मेहनत करना न छोड़ें. साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान नेगेटिव बातों से दूर रहें, खासकर आखिरी के कुछ दिनों में. अगर कोई रिश्तेदार ये बोलता है कि इससे नहीं हो पाएगा तो आपको इससे डिमोटिवेट नहीं होना है बल्कि इसे चुनौती की तरह लें. 

यह भी पढ़ें- JEE Main: बचे हैं लास्ट के 10 दिन, इन Smart Tips से बढ़ाएं Top Rank के चांस 

Previous article Chawal-Matar Ki Puri: घरवाले करते हैं टेस्टी नाश्ते की फरमाइश, ठंडी सुबह में बनाएं गरमा-गरम चावल-मटर की पूरी
Next article Anupama Maha Twist: क्या प्रार्थना का होगा मिसकैरेज, अंश से छिन जाएगा उसका बच्चा? पराग करेगा चौंकाने वाला ऐलान
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel