[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information JEE Main 2026 के लिए स्कोरकार्ड जारी, DigiLocker पर करें चेक

JEE Main 2026 के लिए स्कोरकार्ड जारी, DigiLocker पर करें चेक

0
JEE Main 2026 के लिए स्कोरकार्ड जारी, DigiLocker पर करें चेक
सांकेतिक फोटो (Canva)

JEE Main 2026 परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड भी उपलब्ध करा दिया गया है. जिन छात्रों ने इस साल JEE Main परीक्षा दी थी, वे अब अपना Scorecard DigiLocker वेबसाइट और ऐप के जरिए आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

DigiLocker पर ऐसे चेक करें JEE Main 2026 स्कोरकार्ड

JEE Main 2026 Scorecard देखने के लिए सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या DigiLocker ऐप डाउनलोड करें. अगर पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें, नहीं है तो मोबाइल नंबर और आधार की मदद से नया अकाउंट बनाएं.

लॉगिन करने के बाद Education सेक्शन में जाएं और JEE Main 2026 Scorecard का विकल्प चुनें. अब जरूरी जानकारी जैसे एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि या अन्य मांगी गई डिटेल्स भरें. इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें.

NTA ने दी जानकारी

JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन शुरू

JEE Main 2026 में सफल होने वाले उम्मीदवार अब JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह परीक्षा देश के टॉप IIT संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

JEE Advanced के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अप्रैल 2026 से शुरू हो गए हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 2 मई 2026 तय की गई है, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 4 मई 2026 है. JEE Advanced 2026 परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड 11 मई 2026 को जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: CBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, रोल नंबर से करें चेक

Previous article जान मारने की नीयत से मारपीट कर घायल करने का लगाया आरोप
Next article दो मई से शुरू होगा प्रथम चरण का कार्य, 532 कर्मियों को सौंपी गयी जिम्मेदारी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel