[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information NTA ने दूर किया कंफ्यूजन, जेईई एग्जाम में कैलकुलेटर बैन, देखें एग्जाम डेट

NTA ने दूर किया कंफ्यूजन, जेईई एग्जाम में कैलकुलेटर बैन, देखें एग्जाम डेट

0
NTA ने दूर किया कंफ्यूजन, जेईई एग्जाम में कैलकुलेटर बैन, देखें एग्जाम डेट
JEE Main 2026 (सांकेतिक फोटो)

JEE Main 2026: NTA ने बताया कि पहले जारी किए गए Information Bulletin में गलती से यह लिखा गया था कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के दौरान ऑन-स्क्रीन स्टैंडर्ड कैलकुलेटर उपलब्ध होगा. लेकिन यह लाइन सिर्फ सिस्टम के सामान्य प्लेटफॉर्म का हिस्सा थी, जो JEE Main परीक्षा पर लागू नहीं होती. यानी, यह एक टाइपिंग गलती थी, जिसे अब सुधार दिया गया है.

एजेंसी ने छात्रों से कहा है कि वे संशोधित Information Bulletin को NTA की आधिकारिक वेबसाइट से दोबारा डाउनलोड करें. साथ ही, NTA ने इस गलती से छात्रों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है.

JEE Main 2026 की परीक्षा दो सत्रों में होगी

NTA के मुताबिक, JEE Main 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी. पहला सत्र 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच होगा, जबकि दूसरा सत्र 1 से 10 अप्रैल 2026 के बीच लिया जाएगा. इस परीक्षा के जरिए देशभर के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलता है, जिनमें IIT, NIT और IIIT जैसी संस्थान शामिल हैं.

छात्रों को हुआ कंफ्यूजन

कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया था कि क्या JEE Main 2026 में कैलकुलेटर मिलेगा, क्योंकि बुलेटिन में इसका जिक्र किया गया था. अब NTA की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि परीक्षा के दौरान छात्र सिर्फ कलम, पेंसिल और स्क्रैच पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं, किसी भी तरह के कैलकुलेटर या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की अनुमति नहीं है.

यह फैसला इसलिए भी जरूरी है ताकि परीक्षा की पारदर्शिता बनी रहे और हर छात्र को समान मौका मिले. NTA ने कहा कि JEE Main एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, जिसमें सवाल इस तरह से तैयार किए जाते हैं कि छात्र उन्हें बेसिक मैथ्स स्किल्स और लॉजिकल रीजनिंग से हल कर सकें.

यह भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस हुआ फेल, दूसरी ब्रांच ने मचाई धूम, 64 लाख का पैकेज

Previous article Chanakya Niti: पीठ पीछे बुराई करने वालों से कैसे निपटें? आचार्य चाणक्य से सीखें हालात को संभालना और उससे निकलना
Next article केलटैक्स चौक से धर्मगंज तक लगा रहता है जाम
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel