[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information JEE Main 2026 Exam City: जेईई मेन के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

JEE Main 2026 Exam City: जेईई मेन के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

0
JEE Main 2026 Exam City: जेईई मेन के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

JEE Main 2026 Exam City: जेईई मेन परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. इस परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जेईई मेन परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (JEE Main 2026 Exam City) जारी कर दी गई है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा. एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से देख सकते हैं कि परीक्षा किस शहर में होगी.

JEE Main 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 अक्टूबर 2025 तक का समय मिला था. इसके लिए परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक होगा.

JEE Main 2026 Exam City: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JEE Main 2026 Exam City Slip के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी.
  • इसे चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट आउट निकाल लें.

JEE Main 2026 Exam City Download Here

JEE Main Exam City Slip क्या होती है

एग्जाम सिटी स्लिप एक एडवांस जानकारी होती है जिसमें सिर्फ परीक्षा का शहर बताया जाता है. इसमें एग्जाम सेंटर का पूरा पता या एग्जाम टाइम नहीं दिया जाता. यह जानकारी बाद में एडमिट कार्ड के जरिए दी जाती है. इसलिए कैंडिडेट्स को यह समझना जरूरी है कि सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अलग अलग होते हैं.

यह भी पढ़ें: IIT को छोड़ा पीछे! इस कॉलेज में 1.20 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, Amazon में मिली जॉब

Previous article ठंड को देखते हुए आठवीं तक की कक्षाएं 10 तक रहेंगी बंद
Next article Samastipur News:मूल्यवान शैक्षिक परंपरा के औपचारिक स्तंभ रहे अजय : समीर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel