[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information JEE मेन एग्जाम सेंटर पर न करें ये 5 गलतियां, हो जाएंगे बाहर

JEE मेन एग्जाम सेंटर पर न करें ये 5 गलतियां, हो जाएंगे बाहर

0
JEE मेन एग्जाम सेंटर पर न करें ये 5 गलतियां, हो जाएंगे बाहर
JEE Main 2026 स्टूडेंस और गाइडलाइंस के लिए सांकेतिक GIF (AI Generated and NTA)

JEE Main 2026 Exam: जेईई मेन्स 2026 परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एग्जाम सेंटर पर कड़ी निगरानी के निर्देश जारी किए हैं. बता दें कि जेईई मेन एग्जाम का आयोजन 300 से ज्यादा शहरों में होगा. परीक्षा को बेहतर तरीके से कराने के लिए NTA ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की लापरवाही या रूल वायलेशन पर उम्मीदवार को बिना किसी वार्निंग के ही परीक्षा से बाहर किया जा सकता है.

JEE Main 2026 परीक्षा सेंटर पर न ले जाएं ये सामान

एग्जाम हॉल में मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या कोई भी बैन किया हुआ सामान रखना या इस्तेमाल करना सख्त मना है. कई छात्रों को लगता है कि मोबाइल बंद है तो कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन जांच में पकड़े जाने पर सीधा Unfair Means माना जाता है.

  • मोबाइल और गैजेट घर पर छोड़ें
  • जेब पूरी तरह खाली रखें
  • किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से दूरी बनाएं

चीटिंग करने से बचें

अपनी जगह किसी और से परीक्षा लिखवाना या नकल करने के लिए किसी भी तरह के सामान तैयार करना गंभीर रूल वायलेशन माना जाता है. एग्जाम हॉल के अंदर जाने से पहले अपनी जेब चेक कर लें. किसी भी तरह का कागज जेब में पाए जाने से आपसे सवाल किया जा सकता है.

JEE Main 2026 Exam Information Check Here

परीक्षा हॉल में बात न करें

परीक्षा के दौरान स्टाफ के अलावा किसी से बात करना, फुसफुसाना या बार-बार इधर-उधर देखना शक के दायरे में आता है. इनविजिलेटर इसे नकल की कोशिश मान सकते हैं और तुरंत कार्रवाई हो सकती है. ऐसे में जरूरत से ज्यादा हिलना-डुलना या दूसरों की स्क्रीन की ओर न देखें.

डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर जाएं

जेईई मेन परीक्षा के लिए NTA की तरफ से एग्जाम सेंटर के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट शेयर की गई है. इसके लिए एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, स्कोर कार्ड या किसी भी गवर्नमेंट डॉक्यूमेंट में छेड़छाड़ करना या फर्जी बनाना कानूनी अपराध है. इसके अलावा तय समय के अलावा जबरदस्ती एंट्री या बाहर निकलने की कोशिश करना भी नियमों का उल्लंघन है.

सिस्टम से छेड़छाड़ की कोशिश न करें

कुछ छात्र गलत या चालाक तरीके अपनाने की कोशिश करते हैं, जैसे परीक्षा सिस्टम से छेड़छाड़, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल या अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं. ऐसी हरकतों पर न सिर्फ एग्जाम कैंसल होती है, बल्कि आने वाली परीक्षाओं से भी बैन लग सकता है. ऐसे में सिर्फ अपनी स्क्रीन और प्रश्न पर ध्यान दें.

यह भी पढ़ें: JEE Mains 2026 Admit Card OUT: जारी हो गया एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड

Previous article 922 निजी स्कूलों ने पोर्टल पर नहीं दी सीटों की जानकारी, मिला 24 घंटे का अंतिम अवसर
Next article लालगढ़ में तीसरे दिन भी पुलिस-प्रशासन है मुस्तैद
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel