[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information JEE Main 2026 के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें कब होंगी परीक्षाएं

JEE Main 2026 के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें कब होंगी परीक्षाएं

0
JEE Main 2026 के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें कब होंगी परीक्षाएं
JEE Main 2026 Exam में आवेदन करती स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

JEE Main 2026 Application: जेईई मेन्स 2026 के लिए आवेदन करने का मौका अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं. ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भरा है. उन्हें जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए. क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट पर भीड़ बढ़ती है और कई बार सर्वर स्लो हो जाता है.

जेईई मेन्स 2026 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2025 रखी गई है. यानी अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है. आवेदन करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ही जाना होगा. इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

JEE Main 2026 Application ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे JEE Main 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नया रजिस्ट्रेशन करने के लिए New Candidate Registration विकल्प चुनें.
  • यहां अपना नाम. मोबाइल नंबर. ईमेल आईडी और अन्य बेसिक जानकारी भरकर एक अकाउंट बनाएं.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद दिए गए लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें.
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी ध्यान से भरें जैसे कि शिक्षा संबंधी जानकारी, परीक्षा शहर, कैटेगरी आदि.
  • फिर अपनी हाल की फोटो. सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • इसके बाद फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

जिन छात्रों का लक्ष्य IIT. NIT. IIIT या अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेना है. उनके लिए जेईई मेन्स बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है. इसलिए फॉर्म भरना न भूलें और समय रहते रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें.

JEE Main 2026 Exam Date: कब होगी परीक्षाएं?

इस बार जेईई मेन्स की परीक्षा दो सेशन में होगी. एनटीए के नोटिफिकेशन के मुताबिक सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के बीच होगी. इस सेशन का रिजल्ट 12 फरवरी 2026 को घोषित किया जाएगा. वहीं सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी और इसका रिजल्ट 20 अप्रैल 2026 को जारी होगा.

यह भी पढ़ें: केवीएस व एनवीएस में 14967 टीचिंग व नॉन-टीचिंग पदों पर होगी नियुक्ति

Previous article न्यायालय के आदेश पर नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज
Next article Ranchi news . प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामला का आरोपी बरी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel