[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information JEE Main 2025 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम कल से, सेंटर पहुंचने से पहले देखें ये जरूरी गाइडलाइंस

JEE Main 2025 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम कल से, सेंटर पहुंचने से पहले देखें ये जरूरी गाइडलाइंस

0
JEE Main 2025 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम कल से, सेंटर पहुंचने से पहले देखें ये जरूरी गाइडलाइंस
JEE Main 2025 Session 2

JEE Main 2025 Session 2 in Hindi: नेशनल टेस्टिंग एजेंस (NTA) कल यानि 2 अप्रैल से JEE Main Session 2 परीक्षा 2025 शुरू करेगा. JEE Mains 2025 परीक्षा तिथि सत्र 2 पेपर 1 (BE/BTech) के लिए 2, 3, 4, 7, 8 अप्रैल है और पेपर 2 (BArch/BPlan) 9 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा. NTA JEE Mains एडमिट कार्ड 2025 सत्र 2 2, 3 और 4 अप्रैल की परीक्षा के लिए जारी कर दिया गया है. एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले आपको परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइन को समझना जरूरी है जिनके बारे में यहां बताया गया है.

JEE Mains की दूसरे अटेम्प्ट तिथि 2, 3 और 4 अप्रैल को परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in 2025 एडमिट कार्ड से डाउनलोड कर सकते हैं. 7, 8 और 9 अप्रैल के लिए JEE Main 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जल्द ही सक्रिय किया जाएगा.

जेईई मेन परीक्षा के जरूरी निर्देश (JEE Main 2025 Session 2 in Hindi)

  • समय पर पहुंचें- अपने एडमिट कार्ड पर लिखे रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें. गेट बंद होने के बाद अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी.
  • जरूरी डाॅक्यूमेंट्स साथ ले जाएं– एडमिट कार्ड, फोटो आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ रखना न भूलें.
  • ड्रेस कोड का पालन करें- जूते पहनने से बचें, साधारण चप्पल या सैंडल पहनें. महिला उम्मीदवारों को आभूषण (गहने) नहीं पहनने चाहिए.
  • रफ शीट का सही इस्तेमाल करें- उत्तर लिखने से पहले रफ शीट पर अपना नाम और रोल नंबर लिखें और परीक्षा खत्म होने के बाद निरीक्षक को वापस करें.
  • उपस्थिति पत्र भरें– साफ-सुथरी लिखावट में अपना नाम और अन्य जरूरी जानकारी लिखें. सही जगह पर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं और ध्यान दें कि अंगूठे का निशान स्पष्ट होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- JEE Main 2025 Session 2 Admit Card Out: जेईई मेन सेशन 2 के एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड 

JEE Main 2025 Session 2 Admit Card पर चेक करें ये डिटेल

NTA JEE Main Admit Card जारी करने से पहले एक सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा, जिससे उम्मीदवार पहले से अपने आवंटित परीक्षा शहर को सत्यापित कर सकेंगे. JEE Main Admit Card पर उम्मीदवार को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी चेक करनी होगी,. जैसे कि उम्मीदवार का नाम, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र की जानकारी, विषय और पेपर कोड और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश.

यह भी पढ़ें- CUET UG 2025: सीयूईटी स्कोर से इन टॉप यूनिवर्सिटी में लें एडमिशन, देखें लिस्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel