[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information JEE Exam Tips: टॉपर्स ने बताया क्यों जरूरी हैं Mock Test और PYQs, बदल जाएगी आपकी रैंक

JEE Exam Tips: टॉपर्स ने बताया क्यों जरूरी हैं Mock Test और PYQs, बदल जाएगी आपकी रैंक

0
JEE Exam Tips: टॉपर्स ने बताया क्यों जरूरी हैं Mock Test और PYQs, बदल जाएगी आपकी रैंक
जेईई एग्जाम टिप्स

JEE Exam Tips Why PYQs and Mock Test Are Important: चाहे आप किसी प्रतियोगिती परीक्षा में शामिल होने वाले हों या जेईई जैसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, पढ़ाई के साथ-साथ मॉक टेस्ट और PYQs बनाने से बहुत मदद मिलती है. लगातार सवाल बनाते रहने से परीक्षा में परफॉर्मेंस बहुत अच्छा होता है. यहां तक की टॉपर्स भी मॉक टेस्ट और  PYQs बनाने की सलाह देते हैं. ऐसे में अगर आप भी जेईई परीक्षा दे रहे हैं तो आइए जानते हैं कि पुराने साल के सवाल और मॉक टेस्ट क्यों जरूरी हैं. 

JEE Exam Tips: जेईई मेन और जेईई एडवांस दोनों परीक्षा में मिलेगी मदद 

अगर आप JEE परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो PYQs आपकी सक्सेस की चाबी बन सकते हैं. टॉपर्स और एक्सपर्ट्स की मानें तो हर दिन पुराने सालों के सवाल सॉल्व करने से दिमाग को असली परीक्षा जैसे सवालों की आदत हो जाती है. इससे यह समझ आता है कि किस टॉपिक से कितने और किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं.

JEE Advanced Exam Tips: जेईई एडवांस परीक्षा में मिलेगी खास मदद

खासतौर पर JEE Advance के लिए PYQs बेहद जरूरी माने जाते हैं. इसमें पूछे जाने वाले सवालों का लेवल काफी हाई होता है और कई बार कॉन्सेप्ट को घुमा-फिराकर पूछा जाता है. ऐसे में पुराने सालों के सवाल हल करने से स्टूडेंट्स को कठिन सवालों से निपटने की स्ट्रैटेजी मिलती है.

60–70 प्रतिशत तक सवाल PYQs से मिलते-जुलते

वहीं JEE Main की बात करें तो फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में अगर आपके बेसिक्स मजबूत हैं, तो करीब 60–70 प्रतिशत तक सवाल PYQs से मिलते-जुलते पैटर्न पर आधारित होते हैं. यानी पुराने सवालों की प्रैक्टिस करने से आप बड़ी संख्या में सवालों को आसानी से और कम समय में हल कर सकते हैं.

JEE Advance Topper: वर्ष 2022 की टॉपर ने बताया क्यों मॉक टेस्ट है जरूरी 


तनिष्का काबरा (Tanishka Kabra JEE Topper) ने जेईई एडवांस 2022 परीक्षा में रैंक 16 के साथ टॉप किया है. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि टेस्ट देना बहुत जरूरी है. मॉक टेस्ट देते रहें. हर चैप्टर, हर विषय के लिए टेस्ट दें. इससे आपका कॉन्सेप्ट क्लियर होगा. 

यह भी पढ़ें- पहले प्रयास में क्रैक करें JEE Main Exam, जानें बेस्ट टिप्स एंड ट्रिक्स

Previous article Sun Transit 2026: कल 1 जनवरी साल के पहले दिन सूर्य का पद नक्षत्र परिवर्तन, सिंह के अलावा इन दो राशियों को होगा फायदा
Next article फ्लैगशिप से लेकर बजट तक, 2026 में तहलका मचाने आ रहे ये धाकड़ स्मार्टफोन्स, देखिए पूरी लिस्ट
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel