[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information JEE Advanced Toppers: लड़कों में शुभम तो लड़कियों में आरूही ने मारी बाजी, 56880 छात्रों ने पास की परीक्षा

JEE Advanced Toppers: लड़कों में शुभम तो लड़कियों में आरूही ने मारी बाजी, 56880 छात्रों ने पास की परीक्षा

0
JEE Advanced Toppers: लड़कों में शुभम तो लड़कियों में आरूही ने मारी बाजी, 56880 छात्रों ने पास की परीक्षा
शुभम कुमार और आरोही देशपांडे (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

JEE Advanced Toppers: IIT Roorkee ने JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल 56,880 उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालिफाई की है. रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई, जिसमें लड़कों में शुभम कुमार और लड़कियों में आरूही देशपांडे ने बाजी मारी है. खास बात यह है कि दोनों ही उम्मीदवार IIT Delhi Zone से हैं.

शुभम बने ऑल इंडिया टॉपर

JEE Advanced 2026 में शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है. उन्होंने परीक्षा में 360 में से 330 मार्क्स प्राप्त किए हैं. शुभम की इस उपलब्धि से देश के लाखों उम्मीदवार प्रेरणा लेंगे.

Image 6
JEE Advanced Result 2026 Press Release PDF (PC-Official Website)

लड़कियों में आरूही रहीं अव्वल

महिला वर्ग में आरूही देशपांडे ने टॉप किया है. उन्होंने 360 में से 280 मार्क्स हासिल किए हैं. आरूही की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) रैंक 77 रही. उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें देश की सबसे सफल छात्राओं में शामिल कर दिया है.

56,880 छात्रों ने किया क्वालिफाई

इस वर्ष JEE Advanced परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों में से 56,880 छात्रों ने सफलता हासिल की है. करीब 1.8 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी. अब ये सभी छात्र JoSAA काउंसलिंग के जरिए देश के 23 IITs में बीटेक और अन्य अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे.

कैसे देखें JEE Advanced 2026 Result?

कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

  • JEE Advanced की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए JEE Advanced 2026 Result लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य जरूरी डिटेल्स डालें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा.
  • फ्यूचर के रिजल्ट वाला पीडीएफ डाउनलोड कर लें.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026 Result Out: जेईई एडवांस रिजल्ट जारी, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

Previous article Gopalganj News: गोपालगंज में विश्व रक्तदान दिवस पर होगा, स्वैच्छिक रक्तदान महासमागम
Next article मुजफ्फरपुर: पखनाहा चौक पर सड़क हादसा, बस की टक्कर से अधेड़ की मौत के बाद भारी बवाल
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel