[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information NTA का बड़ा कदम, छात्र अपडेट कर लें ये Documents, नहीं तो परीक्षा में बैठना मुश्किल

NTA का बड़ा कदम, छात्र अपडेट कर लें ये Documents, नहीं तो परीक्षा में बैठना मुश्किल

0
NTA का बड़ा कदम, छात्र अपडेट कर लें ये Documents, नहीं तो परीक्षा में बैठना मुश्किल
JEE परीक्षा (फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

JEE 2026 NTA Notice: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी की है. जारी नोटिस के अनुसार, सभी कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन से पहले डॉक्यूमेंट्स अपडेट करना होगा. इन डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट में आधार कार्ड, UDID कार्ड (यदि लागू हो) और श्रेणी प्रमाण पत्र शामिल हैं. 

JEE 2026 Exam: कब होगी जेईई परीक्षा? 

NTA की ओर से 2026 की परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में होगा. पहले सत्र का आयोजन जनवरी 2026 और दूसरे सत्र का अप्रैल 2026 में होगा. पहले सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अक्टूबर 2025 में jeemain.nta.nic.in से उपलब्ध होगा. 

परीक्षा देने में हो सकती है मुश्किल 

NTA ने साफ कहा है कि छात्र आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स (Important Documents) अपडेट कर लें. अगर किसी छात्र का डॉक्यूमेंट अपडेटेड नहीं रहता है तो परीक्षा देने में मुश्किल हो सकती है. 

क्यों है सुधार की जरूरत? 

NTA ने यह कदम इसलिए उठाया है कि अगर छात्रों के आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि या अन्य विवरण कक्षा 10 के प्रमाणपत्र से मैच नहीं खाता है तो उन्हें समय पर सुधार कर लिया जाए. 

Aadhaar Card – इसमें सही नाम, जन्मतिथि (Class 10th प्रमाणपत्र के अनुसार), नवीनतम फोटो, पता और पिता का नाम अपडेट होना चाहिए.

UDID Card (for Persons with Disabilities) – यह कार्ड वैध, अपडेटेड और जरूरत पड़ने पर रिन्यू होना चाहिए.

Category Certificate (EWS/SC/ST/OBC-NCL) – यह प्रमाणपत्र अपडेटेड और वैध होना चाहिए.

IIT और NIT में मिलेगा दाखिला

बता दें कि जेईई परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है. इस परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान जैसे कि IIT, NIT और कई अन्य सरकारी व प्राइवेट कॉलेज में दाखिला मिलता है. जेईई परीक्षा दो फेज में होती है, JEE Mains और JEE Advanced. जेईई परीक्षा एक क्वालिफाइंग परीक्षा है, जिसे पास करने के बाद छात्र जेईई एडवांस में शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें- MBA या PGDM किसमें कमाई ज्यादा, कॉर्पोरेट जॉब की रेस में बेस्ट कौन

Previous article DU NCWEB Admission 2025: BA और BCom में एडमिशन के लिए स्पेशल ड्राइव लिस्ट आउट, देखें Cut-Off
Next article आज का Quordle #1345 लग रहा मुश्किल? तो ये हिंट्स बचाएंगे आपकी स्ट्रीक
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel