[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information IIT JAM 2026 Registration: आईआईटी बॉम्बे ने शुरू की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

IIT JAM 2026 Registration: आईआईटी बॉम्बे ने शुरू की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

0
IIT JAM 2026 Registration: आईआईटी बॉम्बे ने शुरू की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें आवेदन की पूरी डिटेल
IIT JAM 2026 Registration

IIT JAM 2026 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने आईआईटी जैम 2026 (Joint Admission Test for Masters) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 5 सितंबर से 12 अक्तूबर, 2025 तक आधिकारिक पोर्टल jam2026.iitb.ac.in या joaps.iitb.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवार देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों- 22 आईआईटी और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc)- में मास्टर्स, एमएससी-पीएचडी डुअल डिग्री और इंटीग्रेटेड पीएचडी जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे.

आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें

पंजीकरण करते समय उम्मीदवार को व्यक्तिगत ईमेल और मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा, क्योंकि सभी सूचनाएं इन्हीं पर भेजी जाएंगी. हर उम्मीदवार को केवल एक ही आवेदन पत्र जमा करने की अनुमति है. यहां तक कि दो पेपर देने वाले उम्मीदवारों को भी एक ही आवेदन भरना होगा. अगर कोई उम्मीदवार एक से अधिक आवेदन करता है तो उसका आवेदन रद्द किया जा सकता है.

दस्तावेज और फोटो की शर्तें

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र अनिवार्य है.
  • उम्मीदवार को हालिया पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद या हल्के बैकग्राउंड में) JPEG/JPG फॉर्मेट (50–200 kB) में अपलोड करनी होगी. फोटो स्पष्ट और बिना छाया, मास्क या रंगीन चश्मे के होनी चाहिए.
  • हस्ताक्षर सफेद पेज पर काले या गहरे नीले इंक से किए जाएं और JPEG/JPG (50–150 kB) में अपलोड हों.
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी) 1 अप्रैल 2025 के बाद का होना चाहिए.
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को मान्य दिव्यांगता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा.

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार पहले वेबसाइट पर पंजीकरण कर नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करेंगे. सफल पंजीकरण के बाद उन्हें नामांकन आईडी और OTP मिलेगा. इसके बाद JOAPS पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें.

यह भी पढ़ें: British Population in India: आजादी के समय भारत में कितने थे अंग्रेज? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे

यह भी पढ़ें: Success Story: ‘अबुआ जादुई पिटारा’ से बच्चों की पढ़ाई आसान बनाई, अब शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगी देवघर की श्वेता शर्मा

Previous article यूपी में चला 12 घंटे का महाअभियान: योगी सरकार ने 14 शहरों में एक साथ कसी कमर
Next article Bihar Government Onion Scheme: बिहार सरकार की प्याज योजना, किसानों को सब्सिडी पर बीज, आय बढ़ाने का बड़ा मौका
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel