[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information IIM CAT 2025 Answer Key के लिए कल से करें ऑब्जेक्शन, जानें कब आएगा रिजल्ट

IIM CAT 2025 Answer Key के लिए कल से करें ऑब्जेक्शन, जानें कब आएगा रिजल्ट

0
IIM CAT 2025 Answer Key के लिए कल से करें ऑब्जेक्शन, जानें कब आएगा रिजल्ट
IIM CAT 2025 Answer Key (सांकेतिक फोटो AI Generated)

IIM CAT 2025 Answer Key: कैट एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. CAT परीक्षा 30 नवंबर 2025 को पूरे देश में 339 सेंटरों पर कंप्यूटर-बेस्ड मोड में आयोजित हुई थी, जिसमें 2.58 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. अब सबकी नजर आंसर की (IIM CAT 2025 Answer Key) और रिजल्ट पर है. ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे.

IIM CAT 2025 Answer Key: ऑब्जेक्शन विंडो कब खुलेगी

IIM Kozhikode ने साफ कर दिया है कि CAT 2025 Answer Key के लिए दो दिन की ऑब्जेक्शन विंडो 8 दिसंबर 2025 से शुरू होगी. जिन कैंडिडेट्स को किसी भी आंसर पर शंका है, वे iimcat.ac.in पर जाकर ऑब्जेक्शन उठा सकेंगे. ऑब्जेक्शन करने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट और सही प्रूफ भी आपको अपलोड करना होगा, ताकि आपका चैलेंज स्वीकार किया जा सके.

CAT Answer Key चेक करने के आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘CAT 2025 Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना User ID और Password डालकर लॉगिन करें.
  • आपकी प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • इसे ध्यान से चेक करें और अगर किसी जवाब पर आपत्ति है तो ऑब्जेक्शन विकल्प पर क्लिक कर दें.

CAT 2025 की प्रोविजनल आंसर की और कैंडिडेट्स की व्यक्तिगत रिस्पॉन्स शीट पहले ही जारी हो चुकी है. CAT का मार्किंग सिस्टम इस बार भी पहले जैसा ही रखा गया है. सही जवाब पर +3 मिलते हैं, गलत MCQ पर -1 कटता है, जबकि TITA यानी नॉन-MCQ सवालों पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है.

CAT 2025 रिजल्ट कब आएगा

कई कैंडिडेट्स का सबसे बड़ा सवाल यही है कि CAT 2025 का रिजल्ट आखिर कब आएगा. IIM Kozhikode की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक रिजल्ट जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में घोषित किया जा सकता है. इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें और लेटेस्ट अपडेट्स पर नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें: बिहार बीएड एडमिशन की पहली लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Previous article विराट कोहली पहुंचे श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी की शरण में, कप्पस्थम्भम अलिंगनम का VIDEO वायरल
Next article अग्रवाल समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने को लेकर आ रही कानूनी अड़चन पर विचार-विमर्श किया
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel