[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information IGNOU टर्म एंड परीक्षा के लिए आवेदन, इन 3 बातों का रखें ध्यान 

IGNOU टर्म एंड परीक्षा के लिए आवेदन, इन 3 बातों का रखें ध्यान 

0
IGNOU टर्म एंड परीक्षा के लिए आवेदन, इन 3 बातों का रखें ध्यान 
इग्नू (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IGNOU TEE June 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय IGNOU ने जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं.

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

विश्वविद्यालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बिना लेट फीस के परीक्षा फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 10 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है. जो उम्मीदवार इस तारीख तक फॉर्म जमा नहीं कर पाते हैं, वे 24 अप्रैल 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे.

फॉर्म भरने से पहले ध्यान रखें इन 3 बातों का ध्यान

  • परीक्षा फॉर्म भरते समय छात्रों को अपने कोर्स कोड और परीक्षा केंद्र का चयन सावधानी से करना चाहिए.
  • परीक्षा में बैठने के लिए संबंधित कोर्स के असाइनमेंट जमा करना और न्यूनतम अध्ययन अवधि पूरी करना जरूरी होता है.
  • परीक्षा शुल्क आमतौर पर प्रति विषय 200 रुपये के आसपास निर्धारित होता है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होता है.

रजिस्ट्रेशन कर लें

विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अपने स्टूडेंट लॉगिन से पोर्टल में प्रवेश करना होगा. यदि किसी छात्र ने अभी तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो उसे पहले नया रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके बाद ही वह परीक्षा फॉर्म भर पाएगा.

कब होंगी IGNOU TEE June 2026 परीक्षाएं?

जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जुलाई 2026 के बीच किया जा सकता है. यह परीक्षाएं देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी.

कैसे भरें IGNOU टर्म एंड परीक्षा का फॉर्म?

  • IGNOU के परीक्षा पोर्टल पर जाएं.
  • अपने यूजरनेम और पासवर्ड से स्टूडेंट लॉगिन करें.
  • “TEE June 2026 Examination Form” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने कोर्स और परीक्षा केंद्र का चयन करें.

आंऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट का इंतजार करने के बजाय समय रहते परीक्षा फॉर्म भर दें, ताकि किसी भी तरह की तकनीकी समस्या से बचा जा सके. साथ ही परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें- CUET UG 2026: 11 से 31 मई के बीच हो सकती है परीक्षा, जानिए कब जारी होगा शेड्यूल

Previous article भाकपा का धरना प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
Next article 5 एपिसोड में छोटे शहर के फिजिक्स टीचर की कहानी दिखाती ‘Hello Bachhon’, Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel