[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information इग्नू ने शुरू किया e-VidyaBharti छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन, यहां देखें डिटेल 

इग्नू ने शुरू किया e-VidyaBharti छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन, यहां देखें डिटेल 

0
इग्नू ने शुरू किया e-VidyaBharti छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन, यहां देखें डिटेल 
IGNOU

IGNOU June 2026 TEE Registration: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बार यह रजिस्ट्रेशन खास तौर पर e-VidyaBharti प्लेटफॉर्म से जुड़े छात्रों के लिए खोला गया है. IGNOU की टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के आधार पर उनका रिजल्ट तैयार होता है. ऐसे में ये परीक्षा छात्रों के लिए बहुत जरूरी है.

कब है लास्ट डेट?


IGNOU ने e-VidyaBharti छात्रों के लिए जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं. कैंडिडेट्स 15 जून तक अपने परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं.

किन छात्रों के लिए है यह रजिस्ट्रेशन?

  • e-VidyaBharti से जुड़े छात्र
  • IGNOU के विभिन्न कोर्सेज में रजिस्टर छात्र
  • TEE जून 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स

जून से जुलाई के बीच में होगी परीक्षा

e-VidyaBharti छात्रों के लिए टर्म-एंड परीक्षा (TEE) 22 जून से 12 जुलाई 2026 के बीच रिमोट-प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को अपने संबंधित Samarth Student Portal के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म जमा करना होगा.

ABC ID जरूर बनाएं

IGNOU ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा फॉर्म भरते समय अपना Academic Bank of Credits (ABC ID) जरूर बनाएं. जिन छात्रों का ABC ID नहीं होगा, उनके रिजल्ट जारी होने में देरी हो सकती है और उनके मार्क्स ABC सिस्टम या DigiLocker में नहीं दिखेंगे. इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए ABC ID बनाना जरूरी कर दिया है,

क्या है आवेदन प्रक्रिया?

छात्रों को परीक्षा शुल्क और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी IGNOU के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट से पहले ही अप्लाई कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

IGNOU जून 2026 TEE परीक्षा फीस


IGNOU द्वारा जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के लिए परीक्षा फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों से कोर्स के अनुसार परीक्षा शुल्क लिया जाता है-

  • थ्योरी (Theory) कोर्स: 200 रुपये प्रति कोर्स
  • प्रैक्टिकल / प्रोजेक्ट / असाइनमेंट आधारित कोर्स- 300 से 500 रुपये प्रति कोर्स (कोर्स के प्रकार के अनुसार अलग-अलग)

यह भी पढ़ें- JEE Advanced छात्रों के लिए सुनहरा मौका, IIT की कैंपस लाइफ समझने के लिए जुड़ें इस वेबिनार से

Previous article Dhanbad: कुमारधुबी स्टेशन पर धनबाद-पटना इंटरसिटी का नहीं हुआ ठहराव, ठगा महसूस कर रहे लोग
Next article शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर डीएम ने की समीक्षा, प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने पर दिखे सख्त
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel