[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information घर बैठे पाएं IGNOU में एडमिशन, झारखंड के स्टूडेंट्स के लिए Step by Step गाइड

घर बैठे पाएं IGNOU में एडमिशन, झारखंड के स्टूडेंट्स के लिए Step by Step गाइड

0
घर बैठे पाएं IGNOU में एडमिशन, झारखंड के स्टूडेंट्स के लिए Step by Step गाइड
इग्नू एडमिशन

IGNOU Admission 2026: अगर आप झारखंड के रहने वाले हैं और यहां रहते हुए इग्नू में एडमिशन पाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी IGNOU 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. ऐसे स्टूडेंट्स जो घर बैठे पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें और किसी प्रकार की जानकारी और सहायता कहां से हासिल करें.

झारखंड वाले स्टूडेंट्स ध्यान दें! आवेदन प्रक्रिया शुरू

इग्नू रिजीनल सेंटर रांची की ओर से आवेदन प्रक्रिया संबंधित सभी जानकारी X पर दी गई है. रांची स्थित IGNOU Regional Centre के ऑफिशियल X अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें लिखा गया है, Admission Open For January 2026 Session. साथ ही एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है.

IGNOU Admission 2026: X पर ये जानकारी शेयर की गई

इस पोस्ट के द्वारा बताया गया है कि IGNOU के सभी ODL और ऑनलाइन मोड प्रोग्राम के तहत बैचलर्स, मास्टर्स और डिप्लोमा कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया जारी है. इग्नू में एडमिशन पाने के लिए कोई सीट लिमिट नहीं है. प्रोग्राम से संबंधित जानकारी आपको IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट www.ignou.ac.in पर मिल जाएगी.

IGNOU Online Course: कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ignouiop.samarth.edu.in पर जाएं.
होमपेज पर New Registration या Apply Online के लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें.
आवेदन फॉर्म में पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल डिटेल्स और APAAR ID भरें.
मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें.
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट या पीडीएफ सेव कर लें.

IGNOU Registration Last Date: कब तक कर सकते हैं आवेदन?

IGNOU की तरफ से जनवरी 2026 सेशन के लिए एडमिशन प्रक्रिया जारी है. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 जनवरी 2026 तय की गई है. ऐसे में सभी उम्मीदवार समय रहते अप्लाई कर लें.

यह भी पढ़ें- IGNOU में ऑनलाइन कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

Previous article Palmistry: हथेली की इस लकीर में छिपा है कम उम्र में अमीर बनने का रहस्य, बहुत भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग
Next article The Raja Saab Review: श्राप, भय और भावनाओं के ताने-बाने में बंधी कहानी ‘द राजा साब’, प्रभास और संजय दत्त ने छोड़ी गहरी छाप
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel