[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information ICSI CS December 2025: सीए एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन, इस दिन से करें अप्लाई

ICSI CS December 2025: सीए एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन, इस दिन से करें अप्लाई

0
ICSI CS December 2025: सीए एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन, इस दिन से करें अप्लाई
ICSI CS December 2025 (सांकेतिक फोटो)

ICSI CS December 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सिक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर सेशन 2025 की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की जा रही है. जिन उम्मीदवारों ने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया था, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2025 थी, लेकिन अब ICSI ने अभ्यर्थियों को एक और मौका देने का निर्णय लिया है.

आईसीएसआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, दिसंबर सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक खुली रहेगी. इस अवधि में सभी योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है.

ICSI CS December 2025: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
  • होमपेज पर “ICSI CS December 2025 Registration” लिंक पर क्लिक करें.
  • नए उम्मीदवार “New Registration” पर जाकर अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.
  • पहले से रजिस्टर उम्मीदवार “Login” सेक्शन में जाकर अपने यूज़र आईडी और पासवर्ड से साइन इन करें.
  • आवश्यक डिटेल्स, एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स और फोटो/सिग्नेचर अपलोड करें.
  • फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.
  • सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचें और आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

एप्लीकेशन फीस

सीएस एग्जीक्यूटिव एग्जाम के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये तय किया गया है जबकि प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए 1800 रुपये शुल्क देना होगा. यदि आवेदन फॉर्म भरने के बाद कोई सुधार करना हो तो उम्मीदवारों को 250 रुपये का एडिट शुल्क देना होगा. वहीं, ओवरसीज यानी दुबई परीक्षा केंद्र के उम्मीदवारों को 100 अमेरिकी डॉलर (USD) फीस देनी होगी.

यह भी पढ़ें: 5 बैंकों में आती है सबसे ज्यादा वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

ICSI CS December 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 25 अक्टूबर 2025 तक चलेगी. इस दौरान उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

ICSI CS December 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

सीएस एग्जीक्यूटिव के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये और प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए 1800 रुपये निर्धारित है.

आवेदन में सुधार करने की फीस कितनी है?

आवेदन में किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये का एडिट शुल्क देना होगा.

क्या पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करना होगा?

नहीं, जिन्होंने पहले ही आवेदन किया है उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है.

Previous article Premanand Ji Maharaj Health Update : प्रेमानंद महाराज की कैसी है सेहत, धीरेंद्र शास्त्री ने बताया
Next article Chhath Puja: छठ पर्व पर गंगा घाटों की सुरक्षा होगी हाई-टेक, पटना स्मार्ट सिटी के 187 कैमरे तैनात
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel