[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information ICAI CA Exam Schedule 2025: आईसीएआई सीए परीक्षा की नई तारीखें घोषित, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

ICAI CA Exam Schedule 2025: आईसीएआई सीए परीक्षा की नई तारीखें घोषित, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

0
ICAI CA Exam Schedule 2025: आईसीएआई सीए परीक्षा की नई तारीखें घोषित, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा
आईसीएआई सीए परीक्षा अनुसूची 2025

ICAI CA Exam Schedule 2025 in Hindi: देशभर के लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ICAI (भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान) ने मई 2025 में होने वाली CA फाइनल, इंटरमीडिएट और INTT-AT (पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स) परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी कर दिया है. पहले ये परीक्षाएं 9 मई से 14 मई तक आयोजित होनी थीं, लेकिन अब इन्हें 16 मई से 24 मई के बीच कराया जाएगा. (CA Exam Date 2025 in Hindi)

संस्थान ने यह फैसला देश में हाल ही में सुधरी सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया है. इससे पहले 8 मई को ICAI ने संकेत दिए थे कि हालात सामान्य होने पर परीक्षा की नई तिथियां जारी की जा सकती हैं. अब आधिकारिक तौर पर इन तिथियों की घोषणा कर दी गई है. (CA Final New Date 2025 in Hindi)

ICAI CA Exam Schedule 2025: नई परीक्षा तारीखें

परीक्षापहले की तिथिअब नई तिथि
फाइनल (ग्रुप II) पेपर 5 – इनडायरेक्ट टैक्स / INTT-AT पेपर 110 मई (शनिवार)16 मई (शुक्रवार)
फाइनल (ग्रुप II) पेपर 6 – इंटीग्रेटेड बिजनेस सॉल्यूशंस / INTT-AT पेपर 213 मई (मंगलवार)18 मई (रविवार)
इंटरमीडिएट (ग्रुप II) पेपर 4 – कॉस्ट और मैनेजमेंट अकाउंटिंग9 मई (शुक्रवार)20 मई (मंगलवार)
इंटरमीडिएट (ग्रुप II) पेपर 5 – ऑडिटिंग एंड एथिक्स11 मई (रविवार)22 मई (गुरुवार)
इंटरमीडिएट (ग्रुप II) पेपर 6 – फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट14 मई (बुधवार)24 मई (शनिवार)

फाउंडेशन परीक्षा की तारीखें नहीं बदली हैं

ICAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा 15, 17, 19 और 21 मई 2025 को पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी. 

संस्थान ने कहा है कि किसी भी राज्य सरकार या स्थानीय अवकाश की स्थिति में भी इन तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. ICAI ने कहा है कि छात्रों को नए एडमिट कार्ड की जरूरत नहीं है. पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड ही संशोधित परीक्षा तिथियों पर मान्य होंगे. (ICAI Revised Time Table May 2025)

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे संस्थान की वेबसाइट www.icai.org पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें. 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel