[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information ICAI CA Admit Card 2025 OUT: सीए फाइनल और इंटर का एडमिट कार्ड जारी, icai.org से डायरेक्ट करें डाउनलोड

ICAI CA Admit Card 2025 OUT: सीए फाइनल और इंटर का एडमिट कार्ड जारी, icai.org से डायरेक्ट करें डाउनलोड

0
ICAI CA Admit Card 2025 OUT: सीए फाइनल और इंटर का एडमिट कार्ड जारी, icai.org से डायरेक्ट करें डाउनलोड
आंसर-की देखते स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (Rajasthan Police Constable Answer Key 2025)

ICAI CA Admit Card 2025 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर सेशन के लिए सीए इंटर और फाइनल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट icai.org से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है और बिना इसके परीक्षा हॉल में एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी.

ICAI CA Exam Date 2025: कब होंगी परीक्षा?

इस साल सितंबर महीने में सीए की विभिन्न परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. फाउंडेशन परीक्षा 16, 18, 20 और 22 सितंबर को होगी. इंटरमीडिएट परीक्षा समूह 1 की तिथियां 4, 7 और 9 सितंबर तय की गई हैं जबकि समूह 2 की परीक्षा 11, 13 और 15 सितंबर को होगी. वहीं फाइनल परीक्षा समूह 1 की परीक्षाएं 3, 6 और 8 सितंबर को और समूह 2 की परीक्षाएं 10, 12 और 14 सितंबर को होंगी.

ICAI CA Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “ICAI CA Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर कोर्स के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपने लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें.

ICAI CA Admit Card 2025 Download Here

एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे अहम दस्तावेज होता है. इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता और शेड्यूल जैसी जरूरी जानकारियां होती हैं. परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए इसे पहचान पत्र के साथ ले जाना अनिवार्य है. ICAI ने सितंबर 2025 सेशन की परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

ये भी पढ़ें: NCERT का फुल-फॉर्म क्या है? किताबें पढ़ने वाले Toppers भी नहीं दे पाते हैं सही जवाब!

Previous article Aja Ekadashi Vrat 2025: अजा एकादशी का व्रत रखने से मिलेगा ये विशेष पुण्य, जीवन में आता है सकारात्मक बदलाव
Next article Box Office Report: ब्लॉकबस्टर की रेस में सैयारा और महावतार नरसिम्हा आगे, वॉर 2 और कुली पीछे छूटे, जानें बाकी फिल्मों का रिपोर्ट
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel