[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information IBPS RRB PO का एडमिट कार्ड जारी, ibps.in पर करें डाउनलोड

IBPS RRB PO का एडमिट कार्ड जारी, ibps.in पर करें डाउनलोड

0
IBPS RRB PO का एडमिट कार्ड जारी, ibps.in पर करें डाउनलोड
IBPS RRB PO Admit Card 2025 (सांकेतिक फोटो)

IBPS RRB PO Admit Card 2025 OUT: आईबीपीएस आरआरबी पीओ परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आ गई है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन यानी IBPS ने रीजनल रूरल बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जैसे ही एडमिट कार्ड रिलीज हुआ, हजारों कैंडिडेट्स वेबसाइट पर पहुंच गए ताकि वे अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकें.

IBPS की ओर से यह एडमिट कार्ड 16 नवंबर 2025 को जारी किया गया है. जिन कैंडिडेट्स ने CRP RRB XIV के तहत Officer Scale 1 की 3928 वैकेंसी के लिए आवेदन किया था, वे अब सीधे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर एक्टिव कर दिया गया है.

IBPS RRB PO Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे CRP RRB PO Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Registration Number और Password/Date of Birth दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट जरूर निकालें.
  • प्रिंट को सुरक्षित रखें. परीक्षा के दिन यही दिखाना होगा.

IBPS RRB PO Admit Card 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें.

इन बातों का रखें ध्यान

कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि का उपयोग करना होगा. इसके बिना एडमिट कार्ड (IBPS RRB PO Admit Card 2025) ओपन नहीं होगा. IBPS ने यह भी साफ कर दिया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2025 है. यानी कैंडिडेट्स के पास हॉल टिकट निकालने के लिए केवल कुछ दिन ही बचे हैं.

आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स एग्जाम 2025 बहुत महत्वपूर्ण है और इसमें शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है. बिना हॉल टिकट के किसी भी कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी. इसके साथ ही कैंडिडेट्स को एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी साथ रखना होगा. यह वेरिफिकेशन के लिए जरूरी होता है ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो.

यह भी पढ़ें: एसबीआई ने जारी किया एडमिट कार्ड, करेंट ओपनिंग सेक्शन में मिलेगी डायरेक्ट लिंक

Previous article Bettaiah : ट्रेन की चपेट में आने से युवक का हाथ कटा
Next article Bettaiah : महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, एफआइआर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel