[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information IBPS Clerk का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

IBPS Clerk का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

0
IBPS Clerk का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड
IBPS Clerk Admit Card Download (सांकेतिक फोटो)

IBPS Clerk PET Admit Card 2025: आईबीपीएस क्लर्क पीईटी प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

उम्मीदवारों को बता दें कि एडमिट कार्ड केवल 29 सितंबर, 2025 तक ही डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा. इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते इसे डाउनलोड करना चाहिए ताकि परीक्षा में कोई दिक्कत न आए. एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज माना जाएगा और बिना इसके परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा.

IBPS Clerk Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले अपने ब्राउजर में ibps.in की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें.
  • होम पेज पर दिए गए ‘CRP Clerk’ या ‘Admit Card’ सेक्शन पर क्लिक करें.
  • लॉगिन पेज पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/डॉब डालें.
  • लॉगिन करने के बाद, ‘Download Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करके पीडीएफ फॉर्मेट में सेव करें.
  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालें और परीक्षा के दिन अपने साथ ले जाएं.

IBPS Clerk PET Prelims Admit Card Download Here

एग्जाम डिटेल्स

IBPS क्लर्क पीईटी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 4, 5 और 11 अक्टूबर, 2025 को किया जाएगा. परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी और उम्मीदवारों से ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनमें 30 प्रश्न इंग्लिश लैंग्वेज, 35 प्रश्न न्यूमेरिकल एबिलिटी और 35 प्रश्न रिजनिंग एबिलिटी के होंगे.

प्रत्येक कैंडिडेट को परीक्षा देने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा. उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि परीक्षा की तैयारी करते समय समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें. पिछले वर्षों के पेपर और मॉक टेस्ट से अभ्यास करना फायदेमंद रहेगा.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में नहीं मिले लेक्चरर, सिर्फ 6 कैंडिडेट्स पास, खाली रह गईं 97% सीटें

Previous article Motihari : जिले में आंगनबाड़ी सेविकाओं की होगी प्रोन्नति, 42 सेविका बनेगी एलएस
Next article जगेली पंचायत के नल जल योजना के पंप संचालकों को तीन साल से मानदेय नदारद
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel